Bihar

नीतीश सरकार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे सुधाकर, बोले- बिहार में सत्ता संरक्षित लूट का मॉडल; पुलिस भी जांच में फेल

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह आए दिन अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर से सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को खगड़िया पहुंचे विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि लोग कहते हैं कि बिहार में ईमानदारी है, न्याय का शासन है, नहीं…बिहार में ये लूट का मॉडल है। आपके साथ मिलकर हम बिहार सरकार को टेकुआ की तरह सीधा कर देंगे।

बिहार में ये लूट का मॉडल

सुधाकर ने कहा कि पूरे लोकतंत्र को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बिहार की पुलिस भी जांच करने में फेल कर जाएगी। तमाम जो गड़बड़ी है, यह सत्ता संरक्षित है। इसके साथ ही किसानों की बात करते हुए कहा कि राज्य में किसानों का शोषण करने का काम किया था और आज भी सत्ता में बैठे लोग किसानों का शोषण कर रहे हैं। ये हमारे सामने असल चुनौती है, इसके लिए किसानों को लड़ाई करनी होगी।

रामचरितमानस पर साफ हो गया जदयू का एजेंडा

आगे बोलते हुए पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि एक बात तो बिहार जान गया है कि कौन किसके एजेंडे पर है। मैं कहां खड़ा हूं और जदयू कहां खड़ा है। यह रामचरितमानस के सवाल पर पता चल गया, जो बिहार में बीजेपी की लाइन है, वहीं बिहार में जदयू की भी लाइन है। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि जदयू भले ही NDA से अलग हो गई है, लेकिन जदयू का बीजेपी से मोह भंग नहीं हुआ है।

अभी भी बीजेपी के लाइन पर ही जदयू चल रही है। तभी तो जदयू के मंत्री से लेकर बड़े नेता तक रामचरितमानस प्रकरण में बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं। सुधाकर सिंह किसान आक्रोश सभा में शामिल होने खगड़िया आए थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

37 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

51 मिनट ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

1 घंटा ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

11 घंटे ago