Bihar

पिता बनने की खबरों के बीच तेजस्वी यादव ने पत्नी राजश्री के साथ जारी किया वीडियो, जानें क्या कहा

पिता बनने की खबरों के बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पत्नी राजश्री के साथ एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उपमुख्यमंत्री और उनकी पत्नी राजश्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि आइए, हम सभी एकजुट होकर नववर्ष में एक नए संकल्प, नई आशा, उम्मीद एवं विश्वास के साथ बिहारी अस्मिता और विकसित बिहार के लिए आगे बढ़े.

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों की जिन्दगी में खुशहाली आए, बिहार राज्य आगे बढ़े तरक्की करे यही हम सब चाहते हैं. बिहार को आगे ले जाने में एक टीम की तरह हम काम करे. उन्होंने कहा कि आइए हम सभी एकजुट होकर नववर्ष में एक नए संकल्प, नई आशा, उम्मीद एवं विश्वास के साथ बिहारी अस्मिता और विकसित बिहार के लिए आगे बढ़े. वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने भी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी .

बता दें कि आज ही खबर आई है कि लालू यादव के छोटे बेटे व बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पापा बन सकते हैं. उनकी पत्नी राजश्री मां बनने वाली हैं. खबर ये भी है कि वो डॉक्टरों की देखरेख में दिल्ली में ही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च में लालू और राबड़ी देवी के परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है. हालांकि लालू परिवार की ओर से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

3 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

3 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

8 घंटे ago