Bihar

अपने विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त विरोध पर तेजस्वी यादव की सफाई- ‘अभी तो चार महीने ही हुए सरकार में आए, पहले तो विपक्ष में थे’

राघोपुर अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंच से यह कहना पड़ा कि इसके पहले हम अपोजिशन में थे, विपक्ष के नेता थे. अभी 4 महीने से सरकार में आए हैं तो ध्यान रख रहे हैं. दरअसल तेजस्वी यादव के इस बयान के पीछे का कारण यह है कि राघोपुर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने खराब सड़क, बदहाल शिक्षा व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर तेजस्वी यादव का जोरदार विरोध किया. काफी जद्दोजहद और परेशानियों के बाद तेजस्वी यादव अपने कार्यक्रम स्थल राघोपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे. जहां से उन्होंने विभिन्न पंचायतों में कई सड़कों का शिलान्यास किया.

तेजस्वी यादव ने जनता को दिलाया भरोसाः

अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने राघोपुर की जनता को यह कहा कि पहले वह विपक्ष में थे अभी 4 महीने से ही सरकार में है. शायद तेजस्वी अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को यह बताना चाहते थे कि अगर वह पहले से सरकार में होते तो क्षेत्र का विकास बाधित नहीं रहता. कार्यक्रम स्थल पर मंच से तेजस्वी यादव ने राघोपुर की सबसे बड़ी समस्या कटाव सहित शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की बात बताई.

“पहले तो हम तो अपोजिशन में थे विपक्ष के नेता थे. अभी 4 महीना से सरकार में है कितना ध्यान रख रहे हैं कि नहीं रख रहे हैं. शिक्षा विभाग अपना काम कर रही है उसमें टीचर लोग का भी देख लिए और मास्टर लोगों का भी देख लिया. लोग कभी आता है कभी जाता है दिक्कत है. नया नीति बनाया जा रहा है इस नीति के तहत विभाग को ताकत होगा शिक्षकों पर कार्रवाई करने का. यह कुछ दिन में नीति बन जाएगा फिर पास होगा जो शिक्षक बेईमानी कर रहा है आ नहीं रहा है उस पर कार्रवाई होगी”– तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री

कटाव निरोधक कार्य के लिए 30 करोड़ की स्वीकृतिः

वहीं, तेजस्वी यादव ने मुख्य समस्या कटाव पर कहा कि कटाव की समस्या जो है उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री से बात हुई है. जल संसाधन मंत्री को बताए हैं और विभाग को भी बताया गया है. जेठुई, रामपुर, व चकसीगार में लगभग 10 हजार फीट में कटाव निरोधक कार्य लगभग 30 करोड़ की स्वीकृति हुई है. बाकी का जो काम है सुकुमार पुर, बीरपुर, जुड़ाबनपुर, मोहनपुर आदि में भी कटाव निरोधक कार्य भी हम लोग करवाएंगे. तैयारी है कि जहां भी समस्या है वहां तक हम लोग काम करवा ले.

राघोपुर में तेजस्वी का विरोधः

बता दें कि वैशाली जिले का राघोपुर विधानसभा क्षेत्र तेजस्वी यादव का सबसे पसंदीदा और सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है. जहां राजद का जबरदस्त वोट बैंक है लेकिन जिस तरीके से तेजस्वी का राघोपुर में विरोध हुआ और मंच से उन्हें सफाई देनी पड़ी ऐसे में कहा जा सकता है कि तेजस्वी यादव के मन में भी राघोपुर को लेकर कई सवाल जरूर उठ रहे होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

3 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

3 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

7 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

8 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

18 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

23 घंटे ago