बिहार के सबसे खतरनाक पांच एनएच पर ऑनलाइन निगरानी के लिए ऑटोमैटिक कमैरा लगेगा, जो कि तेज रफ्तार की गाड़ी के नंबर प्लेट को कैच करेगी, ताकि गाड़ी मालिक की पहचान तुरंत हो सके. एनएच पर लगने वाले कैमरों की दूरी एक-दूसरे कैमरे से महज किलोमीटर से भी कम की होगी, ताकि गाड़ी की रफ्तार कितनी भी हो. कैमरे की नजर से बच नहीं सके. परिवहन विभाग ने एनएच पर ऑनलाइन निगरानी करने का पूरा काम बेल्ट्रॉन के सहयोग से करने का निर्णय लिया है.
बिहार से बेंगलुरु और दिल्ली गयी थी पांच सदस्यीय टीम
राज्य के पांच अधिकारियों को बेंगलुरु के एनएच और दिल्ली के जमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाने के लिए भेजा था, ताकि इन राज्यों के एनएच पर किस तरह से गाड़ियों का परिचालन होता है.
ऐसे कटेगा चालान, नियम तोड़ने वालों को भेजा जायेगा एसएमएस
एनएच पर ओवर स्पीड और ओवर टेक करने वाली गाड़ियों पर ऑनलाइन जुर्माना लगाया जायेगा. जुर्माना लगाने के बाद चालकों को इसकी सूचना एसएमएस से भेजी जायेगी. वहीं, एनएच पर वैसी गाड़ियां, जो एक ही नियम को तोड़ने के लिए लगातार तीन बार पकड़ी जायेंगी , उनका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी.
यहां होते हैं सबसे अधिक हादसे
सबसे अधिक हादसे एनएच- 31 पर हुए, जिसमें 2021 में 520 लोगों की मौत हो गयी. एनएच -28 दूसरे स्थान पर है. यह बेगूसराय, मुजफ्फरपुर व गोपालगंज से होकर गुजरती है. इस 515 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 443 लोगों की मौत हो गयी. तीसरे स्थान पर एनएच- 30 है. वहीं, चौथे नंबर पर एनएच- 57 और पांचवें पर दो एनएच है, जिसमें कैमूर सासाराम व औरगंबाद से होकर गुरजने वाली सड़क है.
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…