Bihar

88 करोड़ की लागत से बने तारामंडल का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, भवन में 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था

बिहार के सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। आज समाधान यात्रा के तहत नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे। यहां पर उन्होंने समाधान यात्रा की शुरुआत मनीगाछी प्रखंड के ब्रह्मपुरा भटपुरा पंचायत के वार्ड-2 से की। वहीं सीएम ने कादिराबाद में बने फ्लोटिंग सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद नीतीश कुमार सीधे तारामंडल का उद्घाटन करने पहुंचे।

वहीं बिहार के जिस तारामंडल का सीएम ने उद्घाटन किया है, वह 88 करोड़ की लागत से बना है। आज से यह आम लोगों के लिए भी खुल गया है और लोग यहां आकर तारामंडल का आनंद उठा सकेंगे। इस तारामंडल को अमेरिका की टीम ने डिजाइन किया है।

इसके अलावा सीएम ने 300 बेड के ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन किया हैं। तारामंडल के अंदर एक साथ 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। तारामंडल का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। साथ ही इसी भवन में 150 सीट के ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है, जिसमें मनोरंजन के कई साधन है।

बता दें कि तारामंडल के उदघाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एम्स निर्माण के स्थान बदलने पर अपनी मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि दरभंगा मेडिकल कालेज और अस्पताल डीएमसीएच परिसर से अलग जगह चिह्नित कर नया एम्स बनेगा। लेकिन जगह कहां होगी, यह अभी तय नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

8 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

19 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

19 घंटे ago