बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान बाजी करके मंत्री पद गंवा चुके सुधाकर सिंह के तेवर काम नहीं हो रहे हैं। इसे लेकर सुधाकर सिंह अपनी ही पार्टी आरजेडी के कोप भाजन बन चुके हैं। पार्टी ने उन्हें नोटिस थमा कर 15 दिनों में जवाब मांगा है। लगता है कि सुधाकर सिंह पर पार्टी की नोटिस का कोई असर नहीं है। एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।
आरा के शाहाबाद में शौर्य दिवस के कार्यक्रम में भाषण देते हुए सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को छोटे कद वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दरवाजे से राजनीति करने वाले, विधान परिषद के रास्ते सत्ता में पहुंचे छोटे कद वाले लोग सरकार के प्रमुख पद पर बैठे हैं। उनका कद इतना छोटा है कि बिहार के विकास के लिए विशेष राज्य का नारा लगाकर केंद्र सरकार के आगे भीख मांगते हैं और दलबदल करते रहते हैं।
चार बार कुर्सी छोड़ा-पकड़ा
सुधाकर सिंह ने याद दिलाया कि 17 सालों में उन्होंने चार बार कुर्सी छोड़ दी और फिर से कुर्सी को पकड़ लिया। इन 17 सालों में 4 बार गठबंधन बदले लेकिन सीएम पद पर काबिज व्यक्ति वही रहा। गठबंधन तो बदलते रहे लेकिन बिहार की तकदीर नहीं बदली। पूर्व कृषि मंत्री ने साफ किया कि गठबंधन के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के बड़े साथी दल राजद के किसी भी विचार, सिद्धांत या नीति से सहमति नहीं है। उनका एकमात्र मकसद है कि सत्ता उनके हाथ में रहना चाहिए।
बिहार को बर्बाद किया
शनिवार को आरा के शाहाबाद किसान मोर्चा द्वारा शौर्य दिवस का आयोजन किया गया था। सुधाकर सिंह इसमें बतौर अतिथ बुलाए गए है। सभा में बोलते हुए. उन्होंने कहा कि पिछले 17 सालों में बिहार को बर्बाद किया गया। देश दुनिया में बहुत कुछ बदल गया लेकिन नहीं बदली तो सिर्फ बिहार की तकदीर। इस व्यक्ति ने सत्ता में बैठकर किसानों को बर्बाद कर दिया।
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…