Bihar

बिहार: जब SP साहब को सिपाही ने दो बार पहनाए जूते और बांधे लेस, जमकर हो रहे हैं ट्रोल

बिहार में अफसरशाही का एक नमूना अरवल में देखने को मिला है. इसकी तस्वीर और वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहे. बुधवार की सुबह अरवल में गणतंत्र दिवस पर समाहरणालय परिसर में एसपी और डीएम तिरंगे को सलामी देने पहुंचे थे. इस दौरान तिरंगे को सलामी देने के बाद एसपी और डीएम समाहरणालय परिसर में ही स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमापर पुष्प अर्पित करने पहुंचे. वहां से लौटे तो जूता पहनने लगे जो कि पैर में अटक रहा था. जूते को पैर में अटकता देख जूनियर द्वारा इसे दो दफे पहनाया गया.

दो बार पहनाए जूते और बांधे लेस

अफसर को परेशान होते देख दो सिपाही आ गए और अपने सीनियर की कदमों में बैठकर उनको जूते पहनाने लगे. उधर, इस दृश्य पर एसपी ने भी कोई ऐतराज नहीं जताया. दोनों सिपाहियों ने न केवल अपने सीनियर ऑफिसर के पैरों में जूते पहनाए बल्कि उनके लेस भी बांधे. इसके बाद एसपी प्रखण्ड कार्यालय परिसर गए. वहां भी बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से पहले जूते खोले और लौटकर आने पर सिपाही ने एसपी को जूते पहनाए. दोनों जगह सैंकड़ों लोग इसके गवाह बने. लोग इस सीन को देखकर हैरान रह गए कि कैसे दोनों जगह उन्होंने अपने जूनियर से लैस बंधवाए. लोगों का कहना है कि ये वर्दी का भी अमान है.

बिहार के अधिकारियों का हाल

बता दें कि वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिस्टम में कई बदलाव किए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अधिकारियों को सादगी से रहने की ताकीद करते रहे हैं, लेकिन खाकी वाले साहब वीआईपी वाली मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रहे हैं. इसका वीडियो और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. लोग तरह तरह के चर्चे भी कर रहे हैं. गणतंत्र दिवस के दिन इस तरह से सीनियर द्वारा जूनियर को ट्रीट करने पर लोग भी तरह तरह के राय देते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

34 मिनट ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

51 मिनट ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

2 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

5 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

7 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

12 घंटे ago