बिहार के 248 नगरपालिका में पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है. चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाने के बाद अब नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे हैं. अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है. 13 जनवरी को पार्षद, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, डिप्टी मेयर और मेयर शपथ ग्रहण करेंगे और शपथ के साथ अपने क्षेत्र के विकास का वादा पूरा करेंगे. पटना नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह अभी नहीं होगा.
जीते उम्मीदवारों का होगा शपथ ग्रहण समारोह:
नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार द्वारा संबंधित जिलों के नगरपालिकाओं के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों के नाम गजट में प्रकाशित कर दिया गया है. जिसके बाद बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के तहत नवनिर्वाचित पार्षदों, उप पार्षद एवं मुख्य पार्षदों का शपथ ग्रहण बैठक में संपन्न कराया जाना है.
राज्य निर्वाचन आयोग ने किया ऐलान:
राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तिथि का ऐलान कर दिया है. सभी नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों और मुख्य पार्षदों, मेयर और डिप्टी मेयर को 13 जनवरी को बैठक आयोजित कर शपथ ग्रहण संपन्न कराया जाएगा. नगर निगम के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधयों के नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा जिला पदाधिकारी को इसके लिए प्राधिकृत किया गया है. इन जिलों में जिला पदाधिकारी शपथ ग्रहण कराएंगे.
पटना नगर निगम का नहीं होगा शपथ ग्रहण समारोह:
नगर परिषद के मामले में अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी को नियुक्त किया जाएगा. इसकी कमी होने पर उप सचिव स्तर के पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराएंगे. नगर पंचायत के मामले में जिला पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता या उससे ऊपर के पदाधिकारियों को नियुक्त करेंगे. जो नवनिर्वाचित पार्षदों, उप पार्षदों और मुख्य पार्षद को शपथ ग्रहण कराएंगे. हालांकि पटना नगर निगम के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षदों का अभी शपथ ग्रहण नहीं कराया जाएगा. पटना नगर निगम का शपथ ग्रहण 13 जनवरी को नहीं कराया जाएगा.
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…