Bihar

बिहार: राजधानी एक्सप्रेस में छात्राओं से छेड़छाड़, सेना के जवानों पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप; नशे की हालत में गिरफ्तार

बिहार में चलती ट्रेन में छात्राओं से छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया. डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी की गयी . हैरान करने वाली बात ये है कि छेड़खानी का आरोप दो जवानों पर लगा है. जिसमें एक सेना का जवान तो दूसरा ITBP का जवान है. दोनों आरोपितों को छपरा जंक्शन पर हिरासत में ले लिया गया.

डिब्रूगढ़- दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी

डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना हुई. बुधवार को ट्रेन में छात्राओं को साथ लेकर जा रहे नवोदय विद्यालय, नॉर्थ सिक्किम के प्राचार्य विनय कुमार ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद छपरा जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्रवाई की और दोनों आरोपित जवानों को हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लिये गये दोनों जवानों की पहचान

जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिये गये दोनों जवानों की पहचान अमरजीत सिंह और मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. अमरजीत सिंह भारतीय सेना के जवान हैं और जम्मू के निवासी हैं. इनकी पोस्टिंग डिब्रूगढ़ में है. वहीं मुकेश कुमार सिंह ITBP के जवान हैं और पंजाब के रहने वाले हैं. इनकी पोस्टिंग अरूणाचल प्रदेश में है.

बताया जा रहा है कि दोनों जवान शराब के नशे में धुत्त थे. ये उसी B-11 बोगी में सवार थे जिनमें छात्राएं सवार थीं. छात्राओं को लेकर उनके प्राचार्य डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रहे थे. इसी दौरान अचानक बीच सफर में दोनों जवानों ने छात्राओं से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और छेड़खानी करने लगे.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

11 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

11 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

21 घंटे ago