मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द से जल्द दिल्ली के लिए कूच कराने का इरादा राष्ट्रीय जनता दल में गजब तरीके से झलक उठा है। दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ बिहार में महागठबंधन सरकार के मुखिया हैं, लेकिन पहली बार उनका पोस्टर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लगा है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की गई है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना राक्षसराज रावण और कंस से की गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठ सकेंगे तेजस्वी
राजद दफ्तर में नीतीश कुमार का पोस्टर लगाए जाने से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इसमें वह बिहार नहीं, बल्कि देश का नेतृत्व करने के लिए निकले हुए दिख रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विनाश के लिए निकले हुए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस अति प्रेम के जरिए राजद दिखाना चाह रहा है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहता है, ताकि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव को मिल जाए। तेजस्वी यादव को इस बार की सरकार में डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद से ही लगातार उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में राजद के नेता पेश कर रहे हैं।
बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…
बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…
जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…
पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…