Bihar

राकेश टिकैत बक्सर पहुंचे, नीतीश सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानी तो प्लांट पर चलेगा ट्रैक्टर

बिहार के बक्सर जिले में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। टिकैत ने कहा कि सरकार और प्रशासन चौसा में निर्माणाधीन पावर प्लांट के लिए जमीन देने वाले किसानों पर ज़ुल्म ढाना बंद करे। अधिग्रहित की जा रही जमीन का उचित मुआवजा नये भूमि अधिग्रहण कानून के तहत देना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने सरकार को एक माह का समय दिया।

बनारपुर गांव के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राकैत टिकैत ने कहा कि एक माह के भीतर यदि बातचीत के माध्यम से सरकार किसानों की मांगों पर समझौता नहीं करती है तो वे 20 फरवरी के बाद एक बार फिर बिहार में आकर पूरे राज्य में आंदोलन को तेज करेंगे तथा ट्रैक्टर रैली के माध्यम से पूरे बिहार के किसानों की समस्या को उठाएंगे।

उन्होंने किसानों से कहा कि वे हिम्मत ना हारें और आगामी 26 जनवरी को बनारपुर गांव से तिरंगा झंडा के साथ ट्रैक्टर रैली निकाल कर अपने आंदोलन को जारी रखें। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ट्रैक्टर रैली के दौरान ट्रैक्टर रैली निकालने वाले किसानों के सामने आने की हिम्मत भी नहीं करें। ट्रैक्टर ही किसानों का सबसे बड़ा हथियार होता है। समस्या का समाधान नहीं होने पर यह ट्रैक्टर बाद में प्लांट में भी चलाया जाएगा और महिलाएं हल भी चलाएगी।

टिकैत ने कहा कि यदि सरकार किसानों की समस्या का समाधान नहीं करेगी तो कंपनी को चलने नहीं दिया जाएगा और सभी का इलाज किया जाएगा और देश में जहां-जहां प्लांट है, वहां पर भी आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लिए कम दर पर जमीन का अधिग्रहण कर सरकार लोगों को तबाह कर रही है। एक साज़िश के तहत बिहार के युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाकर काम करते हैं। बिहार के लोगों को अब मजदूर नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिए बिहार मुक्ति अभियान भी चलाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

59 मिनट ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

16 घंटे ago