Bihar

मोबाइल और घड़ी की जगह पत्थर सप्लाई कर देता था FlipKart डिलीवरी बॉय, कंपनी को लगाया लाखों का चूना

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में फ्लिपकार्ट कम्पनी का डिलीवरी ब्वॉय फ्रॉड निकला। वह अपनी ही कंपनी से महंगे आइटम मंगाता था और उसे कैंसिल कर पैकेट में ईंट-पत्थर या डूप्लीकेट आइटम भर कर वापस कर देता था। कम्पनी की शिकायत पर पुलिस ने लाखों का चूना लगाने वाले आरोपी डिलीवरी ब्वॉय विंध्याचल निवासी अनश को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से 1.87 लाख का सामान बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी कंपनी के लिए कार्य करने वाले ई-कार्ट के मैनेजर ने कटरा कोतवाली थाने में अपने ही एक डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें कंपनी के लाखों रुपए के सामान का हेराफेरी कर वापसी में नकली सामान दिए जाने का आरोप लगाया था। इस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय अनश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ब्रांडेड मोबाइल, ब्रांडेड कंपनी के एयर पैड, ब्रांडेड घड़ियों सहित अन्य सामान बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 1.87 लाख आंकी गई है।

रिपोर्ट में कस्टमर के बाहर होने की बात लिखी जाती थी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा अलग-अलग मोबाइल नंबरों का प्रयोग कर फ्लिपकार्ट अकाउंट बनाकर खुद ही कंपनी के सामान को मंगाता था। सामान आने पर उसे निकाल कर उसकी जगह ईंट पत्थर या डूप्लीकेट सामान रखकर वापस भेज देता था। रिपोर्ट में कस्टमर के बाहर होने या आर्डर कैंसिल किए जाने की बात लिख दी जाती थी।

धोखाधड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा

सीओ सिटी परमानंद के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पब्लिक या किसी के साथ धोखाधड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाना तय है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में नटवा चौकी प्रभारी कुमार सन्तोष एवं लाल डिग्गी चौकी प्रभारी संतोष सिंह टीम के साथ लगे थे। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम घोषित किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

37 मिनट ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

55 मिनट ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

1 घंटा ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

3 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

11 घंटे ago