Bihar

नए साल के मौके पर पटना का मरीन ड्राइव बना रणक्षेत्र, दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

एक तरफ लोग जहां नए साल का जश्न मना रहे थे वही पटना का मरीन ड्राइव कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। साल के पहले दिन ही दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई। हालांकि मारपीट का वीडिया अगले दिन सुबह सामने आई। घटना एक जनवरी की देर रात की है जहां हुई झड़प के बाद एक युवक को कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी डंडे सो जमकर पिटाई कर दी। पटना के मरीन ड्राइव पर हुए मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि घायल युवक दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने जेपी पथ जिसे पटना के मरीन ड्राइव के तौर पर भी जाना जाता है वहां पहुंचा था। कार से पहुंचे युवकों की इसी बीच कुछ युवकों से बकझक होने लगी। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों तरफ के लोग मारपीट पर उतारू हो गये। तू-तू मैं मैं के बाद युवकों पर दूसरे पक्ष ने रॉड और डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों ने अकेले युवक को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। जब तक युवक बेहोश होकर सड़क पर नहीं गिरा तब तक लोग उसे पीटते रहे।

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद दीघा थानेदार राजकुमार पांडेय से इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के होश में आने के बाद उसका बयान लिया गया। इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गयी है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी और फरार युवकों को गिरफ्तार करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago