Bihar

नोटिस जारी होने के बाद पहली बार बोले सुधाकर सिंह.. नीतीश के बारे में मैंने कुछ गलत नहीं कहा

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को कारण बताओं नोटिस मिलने के बाद तीसरे दिन आरजेडी विधायक पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि पार्टी की नीतियों सिद्धांतों और संविधान से बंधा हुआ हूं, कुछ दिनों में जवाब दूंगा, चूंकि ये पार्टी का अंदरूनी मामला है इसलिए मिडिया में इस मामले को नहीं रख सकता हूं. पार्टी जो फैसला लेगी मैं उस पर काम करूंगा.

पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर जो भी प्रतिक्रिया दी है, जिन शब्दों का हमने प्रयोग किया है वह शब्द संसदीय शब्द है. असंसदीय शब्द का प्रयोग हमने कभी नहीं किया है.

आपको बता दें कि सुधाकर सिंह के खिलाफ पार्टी के तरफ से जो पत्र जारी हुआ है उसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में आया है कि एक बार फिर से आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन किया है. राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन के मसलों और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संबंध में सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बात रखने के लिए अधिकृत हैं. लेकिन आपने लगातार इस प्रस्ताव का उल्लंघन किया है.

गौरतलब है कि किसानों के मुद्दे को लेकर सुधाकर सिंह ने पहली बार सीएम नीतीश के खिलाफ बयान दिया था. इसके बाद उन्होंने सीएम को तानाशाह और यहां तक सीएम के लिए आपत्तिजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया, लेकिन अब सुधाकर सिंह के बयान पर RJD ने तल्ख तेवर इख्तियार कर लिए हैं. शो कॉज नोटिस जारी हो चुका है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बयान पर शुरू हुआ घमासान महागठबंधन की राजनीति को कौन सा नया मोड़ देता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

51 मिनट ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

17 घंटे ago