बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि खुद ही पुलिस बनकर लोगों को लूटने का काम कर करते हैं और लोग डर कर उन्हें पैसे भी दे देते हैं. दरअसल कटिहार में पुलिस ने नकली पुलिस वालों को वसूली करते हुए गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सड़क पर गाड़ी रोक कर ये आते जाते लोगों से वसूली करते थे जब ग्रामीणों को इन पर शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.
गाड़ी रोक कर बीच सड़क पर करते थे वसूली
घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH31 से जुड़े खेरिया चौक के पास की है. हालांकि यह घटना स्थल NH31 से जुड़ा हुआ नहीं है. बताया जा रह है कि पलिस का स्टीकर लगे हुए गाड़ी में सवार गौरव, विक्रम और साहिल जिस तरह से सड़क पर गाड़ी रोक कर वसूली कर रहे थे उसे देखकर स्थानीय लोगों को शक हो गया और इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने असली पुलिस वाले यानी कोढ़ा थाना को दे दिया. जिसके बाद कोढ़ा थाना पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. जब उनसे पूछताछ की गई तो सारा भेद खुल गया.
तीनों अपराधियों को भेजा गया जेल
अपराधियों ने बताया कि तीनों मिलकर पुलिस के स्टीकर लगे हुए गाड़ी से सुनसान सड़क पर गाड़ी रोक कर लूट मचा रहे थे. वहीं, गौरव और साहिल का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है. लेकिन साहिल का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है उसने पहली बार अपराध की दुनिया में कदम रखा है और ऐसी घटना को अंजाम दिया है.
फिलहाल पुलिस ने ने सभी की गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही साथ पुलिस के स्टीकर लगा हुआ टियागो कार, ढाई हजार नगद, तीन मोबाइल और एक चाकू बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया है.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…