Bihar

बिहार पुलिस जिस किडनैप लड़की को 5 साल से तलाश रही थी, वो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में मिली

बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस एक नाबालिग लड़की को बीते 5 साल से खोज रही थी। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। अब अचानक वह मिली, लेकिन उसके बारे में जानकर सभी चौंक गए। वह नाबालिग लड़की अब दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बन चुकी है। फिलहाल ट्रेनिंग कर रही है।

लड़की अब 22 साल की है। उसका कहना है कि वह खुद ही घर से भागी थी। वजह कि परिवार वाले नाबालिग रहते ही उसकी शादी कराना चाहते थे। लेकिन वह अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहती थी। अपने लिए, परिवार के लिए कुछ करना चाहती थी।

लड़की ने अब वापस मुजफ्फरपुर आकर पुलिस में यह बयान दिया है। हालांकि उसने अपील की है कि नाम-पता सबके सामने न आए। इससे उसकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।

पुलिस की रिव्यू मीटिंग में हुआ खुलासा

मामला साल 2018 का है। मुजफ्फरपुर के बोचहां थाने में 17 साल की नाबालिग लड़की के परिवार ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने थोड़े दिन तक खोजबीन की लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने फाइल बंद कर दी। परिवार भी खामोश बैठ गया।

हालांकि मामला दबा नहीं। अब 5 साल बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने लंबित मामलों पर रिव्यू मीटिंग की तब एक बार फिर यह केस फाइलों से बाहर निकल आया।

पुलिस ने जांच में किया लड़की से संपर्क

बोचहां थाने में इस केस के जांच अधिकारी रामा शंकर ने बताया कि केस की समीक्षा हो रही थी। इस दौरान एक जून 2018 में थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण का केस सामने आया। इसके बाद संबंधित अधिकारी को केस की जांच करने और लड़की के परिजनों से जानकारी लेने को कहा।

इसके बाद हमने फिर से जांच शुरू की। पता चला कि लड़की दिल्ली में है। यही नहीं, वह अब दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल बन गई है। हमने उससे संपर्क किया और मुजफ्फरपुर आकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने को कहा। इसके बाद युवती सोमवार को बोचहां थाना पहुंची। पुलिस ने कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया।

परिवार के हालात सही नहीं थे, इसलिए दिल्ली भागी थी

जांच अधिकारी के अनुसार लड़की से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता मजदूर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। इसी बीच परिवार में उसकी शादी की भी बात होने लगी।

वह शादी नहीं करना चाहती थी। बल्कि कुछ कर दिखाना चाहती थी। इसलिए वह किसी को बिना कुछ बताए दिल्ली चली गई। वहां पढ़ाई शुरू कर दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के तौर पर उसका सिलेक्शन हो गया। अभी वो ट्रेनिंग में है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago