Bihar

पिछली बार रैली में नहीं बुलाने वाले KCR ने बिहार के CM को भेजा न्योता, खुद ना जाकर इन्हें भेज रहे नीतीश कुमार

देश में गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस के बड़े गठजोड़ की तैयारी में लगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर एक बार फिर से चर्चा में हैं. वजह है 17 फरवरी को तेलंगाना के नए सचिवालय के उद्घाटन के मौके पर देश के कई रीजनल पार्टियों के क्षत्रपों को जुटान करवाने की तैयारी. इसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बुलावा भेजा है जो थोड़ा हैरान करता है क्योंकि कुछ दिन पहले ही केसीआर ने एक बड़ी रैली का आयोजन किया था तब उसमें नीतीश कुमार को बुलावा नहीं भेजा था. उस वक्त नीतीश कुमार ने भी हैरानी जताते हुए काम का हवाला देकर इसमें शामिल नहीं होने की बात कही थी.

हालांकि केसीआर ने इस बार नीतीश कुमार से आग्रह किया है लेकिन इस बार भी नीतीश कुमार ने काम की व्यवस्तता का हवाला देकर आने में असमर्थता तो जताई लेकिन उन्होंने केसीआर के आग्रह पर जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ललन को भेजने की बात कही है और ललन सिंह उसमें शामिल होने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ जाएंगे. जाहिर है कि केसीआर के बुलावे पर ललन सिंह का शामिल होना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस आयोजन में जिस तरह से रीजनल पार्टियों के बड़े नेताओं का जुटान हो रहा है वो आने वाले समय में थर्ड फ्रंट की शक्ल भी ले सकता है जिसमें नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है.

इसके बारे में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कई बार कह चुके हैं और नीतीश कुमार ने भी कहा है कि उनकी कोशिश है कि बीजेपी के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा बने. केसीआर के बुलावे पर जदयू का शामिल होना ये इशारा भी करता है कि भले ही केसीआर गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस कोई गठजोड़ बनाने की कोशिश कर रहे हो लेकिन नीतीश कुमार ने इसके पहले भी कई बार कहा कि बिना कांग्रेस कोई गठबंधन सफल नहीं हो सकता है और जब बात आगे बढ़ेगी तो इस फ्रंट को कांग्रेस के नजदीक लाने में नीतीश कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है क्योंकि नीतीश कुमार के कांग्रेस से भी बेहतर संबंध रहे हैं.

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में बुलावे पर नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा का हवाला देकर शामिल होने में असमर्थता जाहिर की तो ललन सिंह ने भी नागालैंड विधानसभा चुनाव का हवाला देकर शामिल होने में असमर्थता जाहिर कर दिया है लेकिन इस मौके पर उन्होंने जो पत्र लिखा कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट को और उसमें जो बात लिखी वो बेहद महत्वपूर्ण है और कांग्रेस के लिए संकेत भी. जाहिर है केसीआर के बुलावे पर जदयू का शामिल होना ये साफ-साफ संकेत दे रहा है कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका चाहते हैं और केसीआर के बुलावे पर ललन सिंह को भेज वो कांग्रेस और थर्ड फ्रंट की बात करने वाले केसीआर को भी बड़ा मैसेज देना चाहते हैं क्योंकि नीतीश कुमार ने एक बार कहा है कि कोई थर्ड फ्रंट नहीं बनेगा बल्कि मेन फ्रंट बनेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

8 मिनट ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

47 मिनट ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

2 घंटे ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

11 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

13 घंटे ago