Bihar

बिहार में कल से फिर जानलेवा ठंड की एंट्री, मौसम विभाग ने पत्र लिखकर अलर्ट किया जारी

बिहार में फिर एकबार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. सूबे के 18 जिले शीतलहर की चपेट में रहेंगे. प्रदेश में पारा फिर एकबार लूढकेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना का पूर्वानुमान बताता है कि सोमवार 16 जनवरी से ठंड फिर एकबार बढ़ने वाली है. 18 जनवरी तक यह ठंड रहेगी. पूरे राज्य में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी. ठंड का असर 20 जनवरी तक रहने की संभावना है.

शनिवार को धूप खिलने से राहत

शनिवार को धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली. इस कारण दोपहर का अधिकतम तापमान सात डिग्री बढ़कर 23 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं सुबह के समय ठंड व कोहरे का असर जारी रहा. तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा.

बर्फीली पछिया हवा के कारण ठंड का दौर होगा शुरू

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बर्फीली पछिया हवा के कारण ठंड का दौर सोमवार शाम से फिर शुरू होगा. हालांकि वर्तमान में पूर्व बिहार व कोसी रीजन समेत पूरे राज्य में दिन का औसत तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं रात का तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज रहा. इस स्थिति में बदलाव के संकेत हैं.

16 जनवरी से 18 जनवरी के बीच शीतलहर

16 जनवरी से 18 जनवरी के बीच दिन और रात के समय के तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है. प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर औसत न्यूनतम तापमान अपने वर्तमान स्तर से गिर कर 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान गिर कर 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

भीषण ठंड की वजह..

तापमान में इस बड़ी गिरावट के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर या शीत दिवस की स्थिति 20 जनवरी तक बनी रहेगी. विशेषकर राज्य के मध्य तथा दक्षिणी भागों में हवा चलने के कारण ठंड ज्यादा महसूस होगा. इसका प्रभाव दर्ज न्यूनतम तापमान से भी ज्यादा होगा. शीत लहर का यह दौर ठंडी आर्कटिक उत्तर-पश्चिमी जेट स्ट्रीम के संचालन से जुड़ा है, जो उत्तर भारत से होकर गुजर रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

27 मिनट ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

5 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

15 घंटे ago