Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन चौक पर देर शाम अनियंत्रित स्कार्पियो ने 3 लोगों को मारी जबरदस्त ठोकर, आक्रोशितों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के अति व्यस्त स्टेशन चौराहे पर शनिवार देर शाम रामबाबू चौक की ओर से आ रही एक स्कार्पियो ने 3 लोगों को जबरदस्त ठोकर मार दी। इस दौरान एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियो चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। वहीं स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहन को भी जप्त कर लिया है। वाहन और गिरफ्तार व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर का रहने वाला बताया गया है। इस घटना के कारण स्टेशन चौराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

घटना के संबंध में बताया गया है कि देर शाम राम बाबू चौक की ओर से आ एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर आ रही थी। पहले उसने एक बच्चे को ठोकर मार दी। भागने के दौरान एक बुजुर्ग भी स्कॉर्पियो के चपेट में आ गए। बावजूद चालक वाहन नहीं रोका और वाहन को बढ़ाता हुआ स्टेशन चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी मोहम्मद अफरोज की बाइक को कुचल दिया।

इस दौरान मोहम्मद अफरोज ने चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वाहन के साथ वह भी कुछ मीटर तक घिसटाते गये, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। बाद में आक्रोशित हुए लोगों ने चालक को वाहन से नीचे उतार वाहन में तोड़फोड़ की। इस दौरान चालक के साथ भी मारपीट किया गया। घटना की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस की टीम ने चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया है।

उधर इस घटना के कारण स्टेशन चौराहा पर जाम लग गया। जाम के कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर ट्रेन से उतरने वाले लोग भी जाम में फंस गए। बाद में नगर पुलिस दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को मौके से हटाया तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

26 मिनट ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

5 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

15 घंटे ago