Bihar

रामचरितमानस विवाद: प्रो. चंद्रशेखर माफी मांगे या दूसरे धर्म में जाएं-JDU विधायक

बिहार के शिक्षामंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिया गए विवादित बयान पर सियासी वार-पलटवार थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामले में जेडीयू के विधायक संजीव कुमार ने चंद्रशेखर पर हमला करते हुए कहा है कि या तो देश से वो माफी मांगे या फिर किसी और धर्म में चले जाएं. बीजेपी के बाद अब महागठबंधन दलों में शामिल दल भी प्रो. चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर हमलावर हो रहे हैं.

जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि वो चंद्रशेखर के बयान से काफी आहत हैं. अब या तो वो मांफी मांगे नहीं तो किसी दूसरे धर्म में चले जाएं. हिंदू धर्म में रहकर हिंदू धर्म के खिलाफ बोलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इतना ही नहीं जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने मंत्री चंद्रशेखर को महागठबंधन धर्म का पालन करने तक की नसीहत दे दी.

चंद्रशेखर पर हमला बोलते हुए जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. रामचरितमानस जैसे बड़े ही पवित्र ग्रंथ के बारे में जो उन्होंने कहा उससे दुखद कुछ नहीं हो सकता. ना सिर्फ बिहार के बल्कि हिंदू समेत दूसरे धर्म के लोग भी उनके बयान से आहत हुए हैं. संजीव कुमार ने आगे कहा कि प्रोफेसर चंद्रशेखर जिस धर्म के हैं उसी धर्म के बारे में अनाप-शनाप बोल रहे हैं. उनके पास रामचरितमानस के बारे में जानकारी का बहुत ही आभाव है. रामचरितमानस में भगवान राम की पूरे जीवन के बारे में बताया गया है. तुलसीदास जी ने बहुत सोच समझकर इसे लिखा है लेकिन वो अनाप शनाप बयान दे रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि चंद्रशेखर की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है. लोगों द्वारा बजाई गई तालियों को सुनकर मंत्री जी ज्यादा उत्साहित हो गये है. उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. अगर वो माफी नहीं मांग सकते हैं तो अच्छा होगा कि वो दूसरे धर्म में चले जाएं. बिहार और देश की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी. मैं उनके बयान की घोर निंदा करता हूं.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago