Bihar

बिहार: जॉब छोड़ पटना में शराब बेच रहा था सिविल इंजीनियर, सरगना की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

बिहार में शराबबंदी के बाद से इसके अवैध धंधे में लोगों को अच्छा खासा मुनाफा दिखने लगा। इसके बाद बिहार में शराब की तस्करी बड़े स्तर पर होने लगी। जो ताजा मामला पटना में सामने आया है, उसने और हैरान कर दिया है। एक सिविल इंजीनियर प्राइवेट जॉब कर रहा था।

लेकिन, कम समय में अधिक रुपए कमाने की उसकी मंशा ने उसे शराब तस्करी के धंधे धकेल दिया और फिर पिछले एक साल से वो शातिराना तरीके से उत्तर प्रदेश से ब्रांडेड विदेशी शराब की खेप को पटना लग्जरी गाड़ियों से लाकर जमा करता था। फिर उसे बेचवाया करता था। रविवार को पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इसकी पुष्टि की है।

272 लीटर विदेशी शराब जब्त

दरअसल, शनिवार की देर रात कोतवाली थाना की पुलिस ने बोरिंग कैनाल रोड के जगत भवनी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी की थी। वहां 25 कार्टन में रखे 272 लीटर विदेशी शराब की खेप को जब्त किया था। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें बुद्धा कॉलोनी का रहने वाला अमित, बक्सर का रहने वाला चंदन और बेगूसराय का रहने वाला पुष्कर शामिल है। यूपी के बलिया से शराब की खेप लाने के लिए दो लग्जरी फोर व्हीलर कारों का इस्तेमाल करते थे। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही राजधानी में होम डिलीवरी करने के लिए जिस बाइक का इस्तेमाल होता था, उसे भी जब्त किया गया है।

अगरतला से पढ़ाई

SSP ने बताया कि अगरतला NIT से अमित सीविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है। इस धंधे में साथ में पकड़े गया चंदन BBA की पढ़ाई कर चुका है। जबकि, गिरफ्तार इनका तीसरा साथी भी ग्रेजुएट है। तीनों पढ़े लिख हैं। शराब के धंधे में इन्हें मुनाफा दिखा और उसके बाद से काम करने लगे। पूछताछ में पता चला कि पिछले एक साल से शराब की तस्करी ये लोग मिलकर कर रहे थे। यूपी के बलिया से अक्सर शराब की खेप लेकर आते थे। इनके नेटवर्क की पूरी सूची पुलिस ने बना ली है। जहां से लाते थे। उनका भी नाम सामने आ गया है। आगे के लिंक को पकड़ने के लिए काम कर रहे हैं।

बाबा की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

इस धंधे में इन तीनों का मेन सरगना राकेश तिवारी उर्फ बाबा है। इसी ने अपना नाम पर अपार्टमेंट का फ्लैट किराए पर लिया था। वो भी बिजनेस करने के नाम पर। फिलहाल वो फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पूछताछ में पता चला कि हर महीने करीब तीन लाख रुपए से अधिक की बचत इन तस्करों को हो रही थी। पटना में लोकल स्तर पर 10-15 लोगों को अपने नेटवर्क से इन लोगों ने जोड़ रखा था। हर एक शख्स की पहचान हो गई है। सभी का नाम सामने आ गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

46 मिनट ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

11 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

11 घंटे ago