Bihar

गया में जीतन मांझी ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा- हम कुछ दिन और CM रहते तो पर्यटक का राजधानी बना देते

गया जिले के मोहड़ा प्रखंड में तपोवन महोत्सव का आयोजन किया गया था। जहां पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश पर इशारों-इशारों में जमकर तंज कसा।

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने खुले मंच पर कहा कि गया जिले के तपोवन को पर्यटक हब बनना चाहिए था, लेकिन यहां विकास न होना, यहां के लोगों के लिए अन्याय की बात है। उन्होंने कहा कि यह जगह काफी पवित्र है। इसके बगल में कुर्किहार, आराही, गहलौर और बीच में तपोवन। ऐसे में ये पर्यटक का राजधानी होना चाहिए था। लेकिन नहीं बन सका।

जब मैं मुख्यमंत्री था तो मेरे दिमाग में इन स्थानों को विकसित करने के लिए सोचा था। लेकिन बहुत कम समय मिला, इसलिए यहां का विकास नहीं हो सका। अगर कुछ दिन हमें और मौका मिलता तो इस क्षेत्र का बहुत विकास होता। हम इसे पर्यटक का राजधानी बना देते और हजारों पर्यटक यहां पर आते।

उन्होंने कहा कि यह जगह राजगीर से कम नहीं होता, लेकिन यहां विकास ना होना, इस इलाके के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। मांझी के इस बयान के इशारों-इशारों में कसे सीएम नीतीश पर तंज से एक बार फिर से सियासी हलचल जरूर तेज हो जाएगा।

गौरतलब हो कि मकर संक्रांति के अवसर पर हर साल गया जिले के मोहड़ा प्रखंड में तपोवन महोत्सव मनाया जाता है। इसी तहत तपोवन महोत्सव का उद्घाटन पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, गया जिला प्रभारी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी, विधायक ज्योति मांझी सहित डीएम-एसएसपी सहित सैकड़ो की संख्या में अन्य लोग शामिल हुए थे।

तपोवन महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जिसमें जाने-माने मशहूर गायिका कविता पौडवाल ने भी समा बांधा। आपको बता दें कि तपोवन कुंड है। सालों भर गर्म पानी निकलता है। यहां दूर-दूर से लोग स्नान के लिए पहुंचते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago