Bihar

उपेंद्र कुशवाहा अब पार्टी में नहीं, भाजपा से मिलकर दे रहे बयान…जदयू प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अब जदयू में नहीं हैं. वो जो बयान दे रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है. वो भाजपा के साथ हैं और भाजपा के साथ मिलकर जदयू को कमजोर करने में लगे हैं. उमेश कुशवाहा ने मंगलवार को यह दावा पत्रकारों के उपेंद्र कुशवाहा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के ऊपर किये गये सवाल पर किया. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की बातों पर अब क्या कहा जाये. पार्टी ने उन्हें तीसरे नंबर का पद दिया, जिसे वो झंनझुना बता रहे हैं, उनके बयानों पर अब कोई प्रतिक्रया देना व्यर्थ है.

औपचारिक रूप से विदाई की घोषणा अब तक नहीं

पिछले कुछ दिनों से जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है. इसके बाद जदयू के नेताओं की तरफ से ही उन पर चौतरफा हमला शुरू हो गया है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दो दिन पहले ही उपेंद्र कुशवाहा से इस्तीफा मांगा था. उन्होंने कहा है कि जिस कोटे से वह बिहार विधान परिषद के सदस्य बने हैं. उससे वह पहले त्यागपत्र दे दें. इसके बाद कुछ कहें. मंगलवार को उमेश ने यह दावा भी किया कि उपेंद्र अब जदयू में नहीं हैं. वैसे औपचारिक रूप से उनकी विदाई की घोषणा अब तक नहीं हुई है.

पार्टी में उनको तीसरे नंबर का जगह दिया गया

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोमवार को भी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जो भी बयानबाजी कर रहे हैं, वो राजनीतिक मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं. हमारे नेता पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से पहले उनमें जरा भी राजनीतिक मर्यादा और नैतिकता है, तो विधान परिषद की सदस्यता से त्याग पत्र दें, तब बयानबाजी करें. उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता ने उनको कितना सम्मान देने का काम किया, अभी भी पार्टी में उनको तीसरे नंबर का जगह दिया गया. उनमें अगर जरा भी नैतिकता है तो अनर्गल बयान बंद करें. हमारे नेता ने जो आपको दिया है, उससे त्याग पत्र दें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

4 घंटे ago

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

10 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

11 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

13 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

17 घंटे ago