Bihar

जेडीयू ने कांग्रेस को दिया झटका! भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने पर साफ शब्दों में किया इनकार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त जम्मू-कश्मीर में हैं। भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत के 12 राज्यों से होकर गुजरी है। इस दौरान राजनीतिक दलों और कई बड़ी हस्तियों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया, लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। जदयू ने कांग्रेस के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जदयू को 30 जनवरी को श्रीनगर में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। इस पत्र के जवाब में जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन ने पत्र लिखकर यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पत्र में वोखा, नागालैंड में पार्टी की चुनावी अभियान का हवाला देते हुए राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।

पत्र में जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने लिखा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है और जिन संवैधानिक संस्थाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे अनियंत्रित कार्यकारी शक्ति पर नियंत्रण और संतुलन सुनिश्चित करें, उन्हें व्यवस्थित रूप से नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहता हूं, लेकिन मुझे बहुत खेद है, क्योंकि मुझे उसी दिन नागालैंड में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत में मौजूद होना है।

30 जनवरी को होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन यानी 30 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन है। इस दौरान पार्टी श्रीनगर में अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस की तरफ से 24 दलों को न्योता भेजा गया है। इसी बीच जेडीयू ने यात्रा में शामिल होने पर अपना रुख साफ कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

2 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

3 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

7 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

23 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

24 घंटे ago