Bihar

JDU के ललन सिंह ने बताए नीतीश कुमार के पीएम बनने के गुण, कहा- केंद्र सरकार करती है योजनाओं की नकल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के सीएम नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति को लेकर काफी सुर्खियों में है। बिहार महागठबंधन के तमाम नेता उन्हें पीएम का उम्मीदवार बता चुके हैं। और अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी नीतीश कुमार में पीएम के सभी गुण होने की बात कही है। जमुई में एक सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जिस योजना को 2015 में लागू करते हैं। उसी योजना को पीएम नरेंद्र मोदी 2019 में लागू करते हैं, इसके बाद लोगों से पूछते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने लायक नरेंद्र मोदी हैं या नीतीश कुमार हैं, ये फैसला आपको करना है। नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं।

ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश में किसको होना चाहिए? जिसकी सोच हो, जो देश को आगे बढ़ाने के बारे में सोचे, जो देश के लोगों की आर्थिक उन्नति करने के बारे में सोचता हो, उसको प्रधानमंत्री बनने का हक है। उसको प्रधानमंत्री बनने का कोई हक नहीं है, जो दूसरे का नकल कर योजना लागू कर खुद की पीठ थपथपाता हो। नरेंद्र मोदी तो दो ही योजना की बात करते रहते हैं।

यही नहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार सोचते हैं, बिहार में साइकिल योजना और पोशाक योजना शुरू की। इसके बाद पूरे देश में इस योजना को लागू किया गया है। नीतीश कुमार ने बिहार के हर घर में बिजली पहुंचा दी। 2018 में हर घर में बिजली पहुंच गई। इसके बाद भारत सरकार ने उसी योजना को पूरे देश में लागू किया।

नीतीश कुमार ने 2015 में हर घर नल योजना की शुरुआत की। ये देख प्रधानमंत्री 2019 में इस योजना को पूरे देश के लिए लागू करते हैं। ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। एक तरफ जहां ललन सिंह जहां नीतीश कुमार को विपक्ष का पीएम कैंडिटेड बता रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने खुद को पीएम उम्मीदवार मनाने से मना कर दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

5 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

6 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

11 घंटे ago