Bihar

शहरों को कर्बला बना देंगे… RJD के बाद अब JDU नेता का विवादित बयान, गुलाम रसूल बलियावी ने दोहराई बात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में महागठबंधन के नेताओं की विवादित बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने मुस्लिमों को संबोधित करते हुए विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को कर्बला बना दिया जाएगा। उन्होंने यह बयान बीजेपी से निष्कासित नुपूर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ दिया गया। गुलाम रसूल बलियावी अपने बयान पर अडिग हैं। इससे पहले बिहार सरकार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस को नफरती ग्रंथ बताकर विवादों में आए थे।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता गुलाम रसूल बलियावी ने दो दिन पहले झारखंड के हजारीबाग में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान मंच से भाषण देते हुए वे भड़काऊ बयानबाजी करने लगे। उन्होंने कहा, “मुझे जितनी गालियां देनी है दे दो, लेकिन अगर मेरे आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को भी कर्बला बना देंगे।”

बलियावी बयान पर अडिग, बोले- मुस्लिम बच्चों को आतंकी बताकर मार रहे

जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्होंने शहरों को कर्बला में तब्दील करने की बात कही। वे इस पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि कर्बला का मतलब मानवता और भाईचारे के लिए सब कुछ कुर्बान करने के लिए है। इस समय देश में हमारे बच्चों को आतंकवादी बताकर उठा कर 18-20 साल तक सलाखों के पीछे रखा जा रहा है। अगर हमारे बच्चे विरोध करने जाते हैं तो उन्हें गोली मार दी जाती है। मुस्लिमों के अधिकारों की रक्षा के लिए मुस्लिम सेफ्टी एक्ट लाया जाए।

रामचरितमानस पर टिप्पणी से विवादों में आए शिक्षा मंत्री

महागठबंधन में शामिल पार्टियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने इसे नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया और कहा कि इसमें समाज को बांटने के बारे में लिखा गया है। इसके बाद देश भर में उनका विरोध हुआ। बिहार के कई जिलों की अदालतों में शिक्षा मंत्री के खिलाफ परिवाद दायर हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago