Bihar

पतिया नतिया पटना बा…गाने पर एंबुलेंस में अश्लील डांस, बिहार में फ्री सेवा देने के लिए मिली एम्बुलेंस का ऐसा उपयोग

बिहार के सिवान में एंबुलेंस के बाहर डांस करती बार बाला का वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल उठाने लगे हैं. बताया जाता है कि सिवान के गौरी गांव में एक शादी समारोह था. जहां आर्केस्ट्रा चल रहा था. वहीं एम्बुलेंस कर्मी गाड़ी रोक कर आर्केस्ट्रा में आई नर्तकियों का डांस देख रहे थे, साथ ही एम्बुलेंस के बाहर उनसे डांस करवा रहे थे. जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

फ्री में मरीजों को मुहैया कराई जाती है एम्बुलेंसः

एम्बुलेंस के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दरौली थाना क्षेत्र के बभनौली श्रीराम जानकी ठाकुर जी सूर्यनारायण दास सोशल ट्रस्ट ने फ्री एम्बुलेंस मरीजों को लाने ले जाने के लिए मैरवा के एक निजी अस्पताल में लगा रखा गया है. जहां से मरीजो को मुफ्त में पटना, गोरखपुर, देवरिया, सिवान तक लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

वायरल हो रहा वीडियो : 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एंबुलेंस के अंदर बैठे है. भोजपुरी गाना बज रहा है. वहीं कुछ डांसर अश्लीव गानों पर डांस कर रही हैं. उसमें सवार लोग इसका खूब मजा ले रहे है. वीडियो 2 जनवरी का बताया जा रहा है. वीडियो में एंबुलेंस में बैठें लोग बार बालाओं के डांस का मजा ले रहे है. इसी दौरान बाहर से किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया है.

एम्बुलेंस संचालक को मामले की जानकारी नहींः

जब इस वायरल वीडियो को लेकर एम्बुलेंस संचालक डॉक्टर सरफराज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी ”यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है.” वहीं, इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद तरह तरह के सवाल भी उठने लगे हैं. वीडियो 2 जनवरी का बताया जा रहा है. इस बीच, लोगों का कहना है कि एम्बुलेंस नर्तकियों को नचाने के लिए है, या मरीजों को ढोने के लिए. हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

7 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

7 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

7 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

9 घंटे ago