Bihar

बिहार: ‘वायरल गर्ल’ सलोनी बनी एक दिन की DEO, डीएम ने किया सम्मानित

शराब के खिलाफ गाना गाकर सुर्खियों में आईं रोहतास की बेटी सलोनी को एक दिन के लिए जिले का शिक्षा पदाधिकारी यानी DEO बनाया गया. रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने सलोनी को सम्मानित किया और नशा मुक्ति पर कई गीत गाये. इस दौरान सलोनी की तारीफ हर किसी ने की. उसके बाद सलोनी को एक दिन के लिए जिले का DEO बनाया गया. DEO बनने के बाद सलोनी ने सभी शिक्षकों से समय पर स्कूल पहुंचने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का निर्देश दिया.

बता दें कि रोहतास जिला के तिलौथू की रहनेवाली छात्रा सलोनी ने मध्य विद्यालय पतलूका में पढ़ाई करती हैं. वायरल गर्ल सलोनी बेहद ही गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती हैं. सलोनी शराब पीने से होने वाले नुकसान को गीतों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाती हैं और उन्हें जागरूक करने का काम करती हैं. सलोनी की वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है.

देखिये वीडियो:

संवाद कक्ष में सलोनी ने नशा मुक्ति गीत भी गया. इस दौरान जिले के डीएम धर्मेंद्र कुमार समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. सलोनी का नशा मुक्ति पर आधारित गीत खत्म होने के बाद पूरा कक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. सभी ने सलोनी की जमकर तारफी की. सलोनी के नशा मुक्ति वाले गीत को सुनने के बाद उन्हें एक दिन के लिए डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) बनाया. इस अवसर पर सलोनी की माता को भी सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि लोगों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने और नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी सलोनी द्वारा गीतों के माध्यम से दी जा रही है. सलोनी का ये पहल तारीफ के काबिल हैं. डीएम ने सलोनी की मां को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश भी सीओ को दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

8 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

8 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

13 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

18 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

18 घंटे ago