Bihar

बिहार: फंदे से लटक रहे युवक को डायल 112 की टीम ने देवदूत बनकर बचाया, गेट तोड़कर कमरे में घुस गई पुलिस, जानिए मामला..

बिहार के जमुई जिले में पुलिस की तत्परता ने एक युवक की जान बचा ली और पूरे परिवार को बिखरने से बचा लिया. एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे से लटक कर अपनी जान देने की तैयारी कर ली. वो फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहा था. इसी दौरान घरवालों ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस की मदद मांगी. पुलिस की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और युवक को बचा लिया.

आत्महत्या करने का प्रयास

26 जनवरी को जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस को लेकर झूम रहा था वहीं जमुई के प्रदीप कुमार का सबकुछ खत्म होने के कगार पर आकर खड़ा हो गया था. जवान बेटे ने अपनी जिंदगी खत्म करने की ठान ली और खुद को कमरे में बंद करके आत्महत्या का प्रयास करने लगा. इसी बीच युवक के पिता ने पुलिस को फौरन इसकी जानकारी दी. डायल 112 पर फोन करके सबकुछ बताया और मदद मांगी.

गेट तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

डायल 112 की टीम बिना समय गंवाए एक्शन मोड में आ गयी और फौरन एकलव्य कॉलेज मोड, वार्ड नंबर 23 स्थित प्रदीप कुमार के घर पहुंच गयी. जहां उनका बेटा कुणाल भारती (27 वर्ष) कमरे में खुद को बंद करके आत्महत्या करने जा रहा था. वह फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने फौरन कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर फंदे पर लटक रहे युवक को नीचे उतारा. युवक की जान बच गयी. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.

प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

पुलिस की टीम में राज कुमार प्रसाद, गुलाम अहमद खान, कौशल्या कुमारी और चालक शशिकांत निराला शामिल थे. वहीं फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक ने बताया कि वो प्रेम प्रसंग के एक मुद्दे को लेकर परिजनों से नाराज थे.कुछ विवादों के कारण परेशान था और आत्महत्या करने जा रहा था. लेकिन पुलिस ने उसकी जिंदगी बचा ली.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

17 घंटे ago