Bihar

‘समाधान यात्रा’ के बाद देश की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश, बगहा में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्राv आज से शुरु हो गई है. सीएम वाल्मीकिनगर अतिथि भवन से दरुआबारी के लिए रवाना हो गए हैं. जहां वो दलदलिया पोखर जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का जायजा लेंगे. इसके बाद वो वाल्मीकिनगर के संतपुर सोहरिया से समाधान यात्रा का आगाज करेंगे. इस दैरान वो सात निश्चय योजनाओं का भी जायजा लेंगे. आंगनबाड़ी में गोद भराई रस्म से रु-ब-रु होगें. यात्रा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर डॉग स्क्वायड के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रहेगी. यात्रा के दौरान सीएम नीतीश जन-जन से मिलकर समस्याओं का निदान करेंगे.

वीडियो कॉल से जुड़ेंगे संबंधित अधिकारीः

इस यात्रा में जेडीयू के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे. सुरक्षा के डीएसपी रेल अतनु दत्ता ने गांव में मोर्चा संभाल रखा है. यात्रा में मुख्य रूप से तीन कार्यक्रम होंगे. पहला सीएम योजना से संबंधित क्षेत्र में जाएंगे. दूसरा चिह्नित समूह के साथ बैठक करेंगे और तीसरा सीएम नीतीश जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे.समाधान यात्रा की समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री और उस जिले निवासी मंत्री उपस्थित रहेंगे. इसके साथ ही समीक्षा बैठक मे मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक तथा संबंधित विषयों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव बैठक में उपस्थित रहेंगे. अन्य विभागों के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक में जुड़ेंगे.

आज से सीएम नीतीश की समाधान यात्राः

सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा सभी विभागों अपर मुख्य सचिव, जिलों के प्रभारी सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, डीएम और एसपी को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है. मंत्रिमंडल सचिवालय से जारी पत्र के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार 5 जनवरी को बेतिया, 6 जनवरी को शिवहर और सीतीमढ़ी में जाएंगे. 7 को वैशाली और 8 जनवरी को सिवान जाएंगे. 9 तारीख को सारण 11 तारीख को मधुबनी, 12 जनवरी को दरभंगा की यात्रा के बाद वो पटना लौट आएंगे.

17 जनवरी से दोबारा शुरू होगी यात्राः

उसके बाद 17 जनवरी से फिर समाधान यात्रा शुरू होगी. इस दिन सीएम सुपौल में रहेंगे और 18 को सहरसा में कार्यक्रम करेंगे. 19 जनवरी को अररिया 20 जनवरी को किशनगंज में कार्यक्रम करेंगे और पूर्णिया में रात्रि विश्राम करेंगे. 21 तारीख को कटिहार का कार्यक्रम है और खगड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे. 22 जनवरी को खगड़िया में कार्यक्रम कर वापस पटना लौट आएंगे. 28 जनवरी को बांका में कार्यक्रम होगा और मुंगेर में रात्रि विश्राम करेंगे. 29 जनवरी को मुंगेर लखीसराय और शेखपुरा जिले का कार्यक्रम होगा और फिर वापस पटना लौट जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago