Bihar

बिहार: CTET परीक्षा के दौरान सेंटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, परीक्षा रद्द करने की मांग

पटना के पीरबहोर थाना अंतर्गत अशोक राजपथ खुदा बख्श लाइब्रेरी के अपोज़िट स्थित टेक्नोपार्क में सीटेट की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान परीक्षा सेंटर पर मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई. आग लगते ही अभ्यर्थियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में सभी परीक्षार्थी परीक्षा सेंटर से बाहर निकलकर आएं. वहीं आग लगने के बाद बाधित हुई परीक्षा को पूरा लेने की मांग को लेकर परीक्षार्थी सेंटर पर हंगामा करने लगे. अभ्यार्थियों ने मंगलवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को रद्द करने की मांग की है.

आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीरबहोर थाना की पुलिस ने अग्निशमन दस्ते की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया. अग्निशमन विभाग के अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और विभाग के कर्मियों ने परीक्षा सेंटर हॉल में लगी आग पर काबू पाया. पीरबहोर थाना प्रभारी सबीउल हक ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल अशोक राजपथ खुदा बख्श लाइब्रेरी के सामने मंगलवार को सीटेट की परीक्षा आयोजित की गई थी. प्रथम पाली की परीक्षा शुरू होते ही परीक्षा सेंटर पर अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते यहां आग ने विकराल रूप ले लिया. परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन दस्ते की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं मौके पर मौजूद परीक्षार्थियों ने परीक्षा को शेड्यूल कराने को लेकर हंगामा शुरू किया. मौके की नजाकत को देखते हुए परीक्षा केंद्र संचालकों ने परीक्षा को शेड्यूल कराने का आश्वासन दिया तब जाकर मौके हंगामा कर रहे हैं परीक्षार्थी शांत हुए.

बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन की ओर से CTET की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है. बिहार में इस बार परीक्षा में 5.46 लाख कैंडिडेट्स बैठे हैं. ये परीक्षा 28 दिसंबर 2022 से शुरू हुई, जो 7 फरवरी 2023 तक चलेगी. इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र द्वारा प्राइमरी और प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों का चयन किया जाता है. इस परीक्षा में देश भर से 32 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इससे पहले 20 जनवरी को आयोजित हुई आरा के सृष्टि इंफोटेक परीक्षा सेंटर से CTET का प्रश्न पत्र हैक होने की खबर भी आई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

2 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

8 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

9 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

9 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

10 घंटे ago