Bihar

अब CID करेगी छपरा जहरीली शराब कांड की जांच, बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने सारण में हुई जहरीली शराब से मौतों की पड़ताल का जिम्मा सीआईडी को सौंपने का फैसला किया है. अब इस मामले की जांच सीआईडी करेगी. पिछले महीने 14 दिसंबर को सारण में जहरीली शराब से कई लोगों मौतें हुई थी. इसे लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो गयी थी. इस मामले को सदन से संसद तक उठाया गया था. इसकी जांच के लिए एसआइटी भी गठित की गयी, लेकिन अब इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपी गयी है.

सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को होनी है सुनवाई 

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सारण में जहरीली शराब कांड की जांच अबसीआईडी करेगी. इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार इसुआपुर और मशरख थाने में दर्ज केस की जांच अब सीआईडी के तहत मद्य निषेध इकाई करेगी.

सारण जहरीली शराब कांड मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को सुनवाई होनी है. वहां दाखिल याचिका में इस मामले की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की गयी है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई से पहले बिहार सरकार के इस फैसले को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

जहरीली शराब से हुई थी 45 लोगों की मौत

दिसंबर माह में जहरीली शराब से हुई 45 मौतों की जांच के लिए पहले बिहार सरकार ने एसआईटी का गठन किया था. जिसका नेतृत्व सोनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार को सौंपा गया था. इनके अलावा 31 पुलिस पदाधिकारी और तीन डीएसपी को टीम में शामिल किया गया था. एसपी संतोष कुमार ने घटना के बाद ही मशरक थाना अध्यक्ष रितेश मिश्रा और हलका चौकीदार विकेश तिवारी को कर्तव्यहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है. इस मामले में मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

Avinash Roy

Recent Posts

सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने परिवार के साथ छपवाई फोटो, RJD ने साधा निशाना

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…

22 मिनट ago

वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना

भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…

45 मिनट ago

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

3 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

3 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

7 घंटे ago