Bihar

मुख्यमंत्री प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शुरू, केंद्र से मिलने वाली राशि अब नहीं लेगा बिहार; नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने क्लास एक से मैट्रिक तक के छात्र-छात्राओं को अपने मद से प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप देने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार की ओर से इसे बंद करने के बाद अब राज्य सरकार अपने कोष से छात्रवृति देगी। इससे हर साल लाखों BC और EBC बच्चों को लाभ मिलेगा

बिहार कैबिनेट की मंगलवार की बैठक में 16 एजेंडों पर मुहर लगी है। इनमें सबसे प्रमुख तौर पर लिए गए फैसले में विभिन्न विभाग में 281 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसमें मुख्य तौर पर मद्य निषेध में कुल 136, विज्ञान प्रावैद्यिकी विभाग में 88 और आपदा प्रबंधन विभाग में कुल 43 पदों का सृजन होगा।

बिहार कैबिनेट ने नगरपालिका क्षेत्र विज्ञापन नियामवली-2022 को भी स्वीकृति दी है। इसके अंतर्गत अब शहरों में लगने वाले बड़े विज्ञापनों पर नियंत्रण किया जाएगा। इसके लिए लाइसेंस फीस ली जाएगी। बड़े विज्ञापनों को बेतरतीब तरीके से नहीं लगने दिया जाएगा। शहर की सुंदरता का भी ध्यान रखा जाएगा।

14 दिन पहले 75,544 पुलिसकर्मियों की बहाली पर लिया था निर्णय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी। नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 75,544 पुलिसकर्मियों को बहाल करने का निर्णय लिया है। इसमें पहले चरण में 48,447 और दूसरे चरण में 19,288 पद भरे जाएंगे। वहीं डायल 112 के प्रथम चरण के लिए पुलिस संवर्ग एवं गैर पुलिस संवर्ग के कुल 7808 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। महागठबंधन सरकार बनने के बाद कैबिनेट का ये सबसे बड़ा फैसला है।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

10 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

10 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

24 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago