Bihar

चिराग पासवान को मिलेगी जेड कैटेगरी सुरक्षा, खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार का फैसला

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा सदस्य चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की VIP सुरक्षा दी है. ये सुरक्षा उन्हें बिहार में दी जाएगी. गौरतलब है कि IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर पासवान को ये सुरक्षा दी गई है. इस रिपोर्ट के सामने आने बाद एलजेपी के पासवान गुट ने चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. जिसमें चिराग को बिहार में जान का खतरा बताया गया था.

कैसी होगी चिराग की Z कैटेगरी की सुरक्षा 

सूत्रों के मुताबिक जेड श्रेणी के तहत चिराग पासवान की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात होंगे. इनके साथ ही 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड वीआईपी के घर पर रहेंगे, इसके अलावा 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक मौजूद रहेंगे.

हालांकि जानकार चिराग पासवान को VIP सुरक्षा दिए जाने के राजनीतिक मायने भी लगा रहे हैं. आने वाले कैबिनेट विस्तार में चिराग पासवान को बड़ी जिम्मेदारी सरकार में मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं. चिराग पासवान को Z कैटेगरी की सुरक्षा केन्द्र सरकार ने दी है, जिसे इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है. कुछ दिन पहले जब केंद्रीय गृहमंत्री से चिराग पासवान ने मुलाकात की थी तो उसी समय से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि चिराग पासवान से सत्ता पक्ष खुश है और उनको सरकार में जगह मिल सकती है.

नीतीश के खिलाफ हुंकार भरने की तैयारी?

रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान प्रदेश की सियासत में लगातार एक्टिव रहते हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सुप्रीमो ‘चिराग’ दलितों और महादलितों को एकजुट कर नीतीश के खिलाफ गोलबंदी कर रहे हैं. इसके लिए भी चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इलाके नालंदा को पार्टी का बेस बनाने के लिए चुना है. चिराग पासवान अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगा चुके हैं.

दलितों और महादलितों के बीच लोकप्रिय चिराग

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चिराग पासवान की सक्रियता के पीछे सियासत के जानकार बीजेपी का रोल देख रहे हैं. सियासत के जानकार मानते हैं कि बीजेपी ने ही अपने चिराग पासवान को बिहार में एक्टिव किया है, जिससे महागठबंधन को कड़ी टक्कर दी जा सके. चिराग कुछ भी नहीं तो दलितों और महादलितों के बीच लोकप्रिय हैं और इसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

2 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

2 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

17 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

17 घंटे ago