Bihar

नीतीश को विकास विरोधी बता‌ रहे मोदी ने कहा, दरभंगा एम्स के लिए 200 एकड़ जमीन नहीं दे पायी है सरकार!

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं मिले, केवल इसलिए नीतीश कुमार दरभंगा में एम्स की स्थापना और सड़क निर्माण की बड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे विकास कार्यों पर भी राजनीति कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने जमीन उपलब्ध करायी होती , तो 1200 करोड़ की लागत से दरभंगा में एम्स की स्थापना हो गई होती । जम्मू-कश्मीर के बाद बिहार दूसरा राज्य होता, जहां दो आयुर्विज्ञान संस्थान होते।

उन्होंने कहा कि दरभंगा और महाराष्ट्र के नागपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बनाने के लिए शिलान्यास एक साथ हुआ था। नागपुर एम्स तैयार हो गया, लेकिन दरभंगा एम्स के लिए 200 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने में राज्य सरकार 6 साल से टालमटोल कर रही है। मोदी ने कहा कि पटना के बाद राज्य का दूसरा एम्स दरभंगा में होता, जिससे उत्तर बिहार की बड़ी आबादी को बाहर जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ती।

उन्होंने कहा कि पहले तो नीतीश सरकार नया एम्स बनाने के बजाय दरभंगा मेडिकल कालेज हॉस्पिटल (डीएमसीएच) को ही एम्स के रूप में अपग्रेड करने की दलील देकर जमीन देने से बचना चाहती थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे नीतिगत आधार पर अमान्य कर दिया। मोदी ने कहा कि महीनों बाद डीएमसीएच परिसर में ही एम्स के लिए मात्र 50 एकड़ भूमि दी गई। फिर अशोक पेपर मिल के विवादास्पद परिसर में 200 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया गया। अब कहीं और भूमि देने की बात है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जमीन देने का फैसला करने में ही इतनी देर कर दी कि एम्स की स्थापना का काम सालों पिछड़ गया। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की तत्परता से दरभंगा हवाई अड्डे से विमान सेवाएं शुरू तो हो गईं, लेकिन इसके विस्तार के लिए जमीन देने में फिर राज्य सरकार हीला-हवाली कर रही है, ताकि इसका श्रेय केंद्र को न मिलने पाए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र में 5 छठ घाट प्रतिबंधित, जिला प्रशासन ने जारी की सूची

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ घाटों पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा विद्युत विभाग, अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के…

11 घंटे ago

छठ घाटों का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

BRB कॉलेज कैंपस में छठ घाट पर रील्स वीडियो बनाने के दौरान डूबा किशोर, करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच शहर के बीआरबी कॉलेज…

14 घंटे ago

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ

समस्तीपुर : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज शुक्रवार…

1 दिन ago

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आज समस्तीपुर आगमन, छठ पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के लिये की जा रही तैयारियों का लेंगे जायजा

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग का आगमन शुक्रवार को समस्तीपुर रेल…

1 दिन ago