Bihar

सफाई कर्मी से डिप्टी मेयर बनी चिंता देवी नहीं पढ़ सकीं शपथ पत्र, बोले डीएम- ‘मैं पढ़ता हूं आप दोहराइये’

बिहार के गया में नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर के पद का शपथ ग्रहण समारोह गया समाहरणालय में संपन्न कराया गया. इस दौरान सभी वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई. गया जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई.

डिप्टी मेयर चिंता देवी नहीं पढ़ पाईं शपथ पत्र:

वहीं, शपथ ग्रहण में कम पढ़ी-लिखी नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर चिंता देवी लड़खड़ा गईं. शपथ ग्रहण पत्र को वे पढ़ने में असहज दिख रहीं थीं. डीएम डॉक्टर त्यागराजन ने कहा कि मैं बोलूंगा, आप दोहराइए. इस तरह डीएम ने पत्र पढ़ा और डिप्टी मेयर चिंता देवी ने उसे बोल कर दुहराया. इस तरह से शपथ ग्रहण समारोह डिप्टी मेयर चिंता देवी का हुआ. वहीं, वार्ड पार्षदों ने एक सुर में शपथ ग्रहण किया. गया मेयर वीरेंद्र कुमार ने भी पद की शपथ ली.

मैला ढोने वाली महिला चिंता देवी बनी हैं डिप्टी मेयर:

मैला ढोने वाली महिला चिंता देवी गया की डिप्टी मेयर बनीं हैं. चिंता देवी पहले सफाई कर्मी थीं और रिटायर होने के बाद वह सब्जी बेचने का भी काम करती थीं. इस बीच वह डिप्टी मेयर पद के लिए खड़ी हुई थीं और जीतने में कामयाब रहीं. इस तरह चिंता देवी गया की डिप्टी मेयर बनी हैं.

मेयर-डिप्टी मेयर और 52 वार्डों के पार्षदों ने ली शपथ:

गया नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर-डिप्टी मेयर के अलावे 52 वार्ड पार्षदों ने शपथ ली. मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर चिंता देवी के अलावे सभी 52 पार्षदों ने शपथ लिया. एक वार्ड का चुनाव प्रत्याशी के निधन के कारण स्थगित हो गया था. इस तरह 53 वार्डों से 52 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

38 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

5 घंटे ago