Bihar

वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना विलास क्रूज बिहार के छपरा में कम पानी में फंसा, जानिए कैसे निकला आगे

गंगा नदी में वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ ‘गंगा विलास क्रूज’ सोमवार, 16 जनवरी की दोपहर बिहार के छपरा (Chhapra) में फंस गया था. क्रूज-ऑपरेटर्स को उसे वहां से निकालने की काफी मशक्‍कत करनी पड़ी. क्रूज के फंसने का पता चलते ही SDRF की टीमें बुलवाई गईं. जिसके बाद पीपा पुल को खोलने पर क्रूज आगे बढ़ा.

छपरा में फंस गया था गंगा विलास क्रूज 

बताया जा रहा है कि क्रूज जब छपरा के डोरीगंज इलाके में पहुंचा, तो वहां नदी में पानी कम होने की वजह से उसे किनारे लाना मुश्किल हो गया था. क्रूज पर सवार सैलानियों को काफी देर तक रुकना पड़ा. SDRF की टीम छोटी नाव के जरिए सैलानियों को चिरांद लाने की कोशिश कर रही थी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नदी में पानी कम होने की वजह से क्रूज को किनारे लाना मुश्किल हो गया था.

दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा

गंगा विलास क्रूज को 3-4 दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से लॉन्‍च किया था. लॉन्चिंग के वक्‍त कहा गया था कि गंगा विलास क्रूज नदी के रास्‍ते 3200 किलोमीटर का सफर करेगा. इसलिए यह क्रूज वाराणसी से रवाना हुआ और अगले दिन बिहार की सीमा में प्रवेश किया. बिहार के बक्सर, जो कि विश्वामित्र की नगरी मानी जाती है, वहां से होते हुए यह क्रूज पूर्व की ओर बढ़ रहा था.

हालांकि, सोमवार, 16 जनवरी को जब क्रूज छपरा के डोरीगंज इलाके में पहुंचा, तो वहां फंस गया. जिसके बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट हुआ और SDRF की टीम बुलवाई गई. फिर दानापुर के दियारा की लाइफलाइन कहे जाने वाले पीपा पुल को खोलकर क्रूज को आगे बढ़ाया गया. इस तरह क्रूज अपने सफर पर फिर रवाना हो चुका है.

स्विटजरलैंड के 31 सैलानी हैं सवार

इस क्रूज में स्विटजरलैंड के कुल 31 सैलानी सवार हैं. खास बात यह है कि इसमें बुकिंग कराने वाले ज्‍यादातर लोग विदेशी ही हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

1 घंटा ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

2 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

4 घंटे ago