बिहार में सरकारी नौकरी की मांग कर रहे उम्मीदवारों को एक बार फिर लाठियों का सामना करना पड़ा है. इस बार BTSC ऑफिस के बाहर नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों को पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया. इन अभ्यर्थियों ने पहले जेडीयू, राजद और फिर बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था.
15 साल बाद 2021 में नेत्र सहायकों की भर्ती के लिए BTSC ने नौकरी निकाली. परीक्षा आयोजित हुई मगर रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है. ऐसे में अभ्यर्थी नौकरी की मांग को लेकर BTSC दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे में पुलिस ने इन अभ्यर्थियों को खदेड़कर दफ्तर से बाहर कर दिया. अभ्यर्थियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.
छात्रों का कहना है कि एक मेरिट लिस्ट जुलाई 2022 में जारी हो चुकी है जिसके बाद हाईकोर्ट से भी जल्द नियुक्ति देने का आदेश हो चुका है, मगर अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिली है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियुक्ति होती है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…
समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…