Bihar

बिहार में बीजेपी को तगड़ा झटका, जदयू में शामिल हुए पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रंजन; ललन सिंह ने दिलाई सदस्यता

बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। रविवार को बिहार बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रंजन जेडीयू में शामिल हो गए और अपनी नई सियासी पारी का आगाज किया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। ललन सिंह ने उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई। जेडीयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में इसके लिए मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ललन सिंह ने कहा कि भगवा छोड़ जेडीयू में आए हैं, आपका स्वागत है.

शराबकांड पर दिया था नीतीश का साथ

दरअसल, पिछले दिनों छपरा में जहरीली शराब से मौत मामले में बीजेपी की ओर से मुआवजे की मांग करने का राजीव रंजन ने विरोध किया था।  उस वक्त उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ दिया था। इसको लेकर पार्टी में उनके खिलाफ आवाज उठने लगी और उन्हें हटाने की मांग होने लगी। अंत में राजीव रंजन ने इस्तीफा दे दिया, उसी समय से जेडीयू में जाने की उनकी चर्चा हो रही थी। पूर्व विधायक राजीव रंजन नालंदा जिले से आते हैं।

बीजेपी पर दलितों का उपेक्षा का लगाया था आरोप

राजीव रंजन ने जब बीजेपी से इस्तीफा दिया था तो कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि बिहार में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनकी नीतियों को दरकिनार कर काम करती है। पार्टी में बैकवर्ड और दलित की उपेक्षा का आरोप भी लगाया था, राजीव रंजन ने यह भी कहा था कि ‘सबका साथ सबका विकास’ के प्रधानमंत्री के नारे के खिलाफ बिहार बीजेपी काम कर रही है। उनके मुताबिक पार्टी में पिछड़े, अति पिछड़े और दलित समाज के विरुद्ध सोच रखने वाले लोग हावी हो गए हैं।

राजीव रंजन वक्त-वक्त पर नीतीश कुमार की भी तारीफ करते रहे हैं। जिस वजह से लग रहा था कि वह जेडीयू में जल्द ही शामिल होंगे। राजीव रंजन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी मुलाकात हुई है और उसके बाद ही उन्होंने जेडीयू में शामिल होने का फैसला लिया है।  राजीव रंजन के जेडीयू में शामिल होने से पार्टी को नालंदा में मजबूती मिलेगी तो वहीं बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

5 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago