Bihar

BJP बोली- इतना अपमानित तो एक विधायक वाले सीएम को नहीं होना पड़ा जितना नीतीश हो रहे, राजद बना रही मजाक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में महागठबंधन की सरकार पर बीजेपी लगातार हमलावर है। एक बार फिर बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार को घेरा है। उनका नाम ‘मिस्टर मालूम नहीं मुख्यमंत्री’ कर दिया है। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने बयान जारी करते हुए कहा कि एक विधायक वाले सीएम मधु कोड़ा को कभी भी नीतीश कुमार की तरह अपमानित नहीं होना पड़ा था।

नीतीश को इतना अपमानित होते नहीं देखा

उन्होने कहा कि हमने भारत में कभी भी किसी मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार जी के जितना दुविधापूर्ण स्थिति में और अपमानित होते नहीं देखा। एक विधायक वाले सीएम मधु कोड़ा के साथ भी सहयोगी पार्टी और उनके नेताओं एवं समर्थक नेताओं ने ऐसा दुर्व्यवहार नहीं किया जैसा नीतीश जी के साथ किया जा रहा है।’ साथ ही हमने कभी किसी सीएम को नहीं सुना कि कैबिनेट बैठक में उनके मंत्री द्वारा ही हड़काया या उलटजवाबी की गई हो, जैसा कि पिछले दिनों सुधाकर सिंह और चंद्रशेखर ने नीतीश जी के साथ किया था। यह आश्चर्यजनक है कि तेजस्वी सभी घटनाओं के मूक दर्शक बने हुए थे।

राजद बनी रही नीतीश का मजाक

निखिल आनंद ने आगे कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राजद नेताओं द्वारा लगातार मजाक बनाकर ताना मारा जा रहा है। राजनीतिक अस्तित्व के लिए नीतीश जी ने कभी भी इस कदर आत्मसमर्पण नहीं किया, समझौता नहीं किया और इतने निचले स्तर पर नहीं गिरकर राजनीति नहीं की थी। बीजेपी ने नीतीश जी को कंधे पर उठाया हुआ था, लेकिन अब वे राजद की गोद में बैठकर उनके इशारों पर नाच रहे हैं।

विवादित बयानबाजी राजद के एजेंडे का हिस्सा

निखिल आनंद ने कहा कि जद विधायक सुधाकर सिंह, विजय मंडल और मंत्री चंद्रशेखर के बयान राजद के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा हैं। इन तमाम मामलों पर राजद न केवल इनके खिलाफ जदयू की कार्रवाई की मांग को नजरअंदाज कर रहा है बल्कि नीतीश कुमार को अपना चेहरा बचाने के लिए सभी मुद्दों पर अनभिज्ञता जताने पर मजबूर कर दिया है। अब किसी भी सवाल का सामान्य जवाब देने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नियमित आदत और झूठी अज्ञानता ने हमें उनका नाम बदलकर ‘मिस्टर डोंट नो चीफ मिनिस्टर’ या ‘मिस्टर मालूम नहीं मुख्यमंत्री’ करने पर मजबूर कर दिया है।

आपको बता दें आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयानों को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। वहीं जदयू इस पूरे मामले पर गेंद आरजेडी के पाले में डाल दी है। शायद यही वजह है कि बीजेपी लगातार नीतीश कुमार को घेर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

5 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

6 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

8 घंटे ago