Bihar

रोइये नहीं …बोलिए: जब जनता दरबार में नीतीश के हाथों में 53 हजार का बिजली बिल थमा फफक पड़े बुजुर्ग

बिजली विभाग पर आए दिन काम में लापरवाही बरतने के आरोप लगते रहते हैं. मनमाना बिजली का बिल भेजने की शिकायत भी आते रहती है. ऐसा ही एक और मामला सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचा.

सीएम नीतीश के दरबार में रो पड़े बुजुर्ग: 

पश्चिम चंपारण से बुजुर्ग हारूण मियां अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे. सीएम ने जैसे ही पूछा कि क्या हुआ? ये सुनते ही हारूण मियां का दर्द उनकी आंखों से बहने लगा. बुजुर्ग फरियादी फूट-फूटकर रोने लगे लेकिन कुछ नहीं कहा.

मनमाने बिजली बिल से परेशान: 

उसके बाद सीएम नीतीश ने काफी देर तक फरियादी द्वारा दिए गए बिजली बिल को देखा. बिजली बिल देखने के बाद सीएम सारा मांजरा समझ गए. उन्होंने हारूण मियां से पूछा कि ये बिल आपके घर का है? क्या काम करते हैं कि इतना बिल आया है?

बुजुर्ग फरियादी ने कही ये बात:

बुजुर्ग फरियादी ने कहा कि “कुछ नहीं करते हैं. सर मेरा बिजली का बिल माफ करा दीजिए. हम बहुत गरीब हैं, कहां से इतना बिल देंगे. इतना सुनने के बाद सीएम ने तुरंत संबंधित विभाग को फोन घुमाया.

सीएम नीतीश ने अधिकारियों को फटकारा: 

सीएम ने फोन पर अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि “कमाल है किसी को इतना बिल आता है. हारूण मिया को आज से नहीं काफी समय से ज्यादा बिल भेजा जा रहा है. 42 हजार, 53 हजार, 86 हजार बिल भेजा गया है. तुरंत इस मामले को दिखवाये. ये पहले से भी आवेदन दे रहे हैं लेकिन आज तक कुछ नहीं किया गया. अब तो बिजली ही काट दी गई है.”

सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार: 

आज सीएम के जनता दरबार में ग्रामीण विकास, पशु एवं मत्स्य संसाधन, ग्रामीण कार्य,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, कृषि, सहकारिता, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास ए‌वं आवास, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना ए‌वं जनसंपर्क, वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

9 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

20 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

21 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

21 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

22 घंटे ago