Bihar

सक्सेस स्टोरी: बिहारी लड़के ने YouTube की कमाई से खरीदी Audi कार! घर होने वाला था नीलाम उसे भी बचाया

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर उसे व्यवसाय की तरह चलाने वाले लोगों की बाढ़ सी आ गई है। लेकिन इन्हीं के बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस काम में बड़ी सफलता हासिल की है। उसी में से एक नाम है बिहार के रहने वाले हर्ष राजपूत का। हर्ष कामेडी वीडियो बनाते हैं, और उसे अपने यू ट्यूब पर बनाए चैनल पर अपलोड करते हैं। हर्ष के चैनल पर 33 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। हर्ष के वीडियो को दर्शकों ने इतना अधिक पसंद किया कि उन्होंने यू ट्यूब के पैसे से 50 लाख की कार खरीदी है।

27 साल के हर्ष राजपूत बिहार के औरंगाबाद के जसोइया गांव के रहने वाले हैं

27 साल के हर्ष राजपूत बिहार के औरंगाबाद के जसोइया गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया था कि वह यू ट्यूब से एक महीने में 8 लाख रुपये तक कमा चुके हैं। इसके अलावा ब्रांड प्रमोशन से वे अतिरिक्त कमाई करते हैं। जून 2022 से अक्टूबर 2022 तक हर्ष ने इससे हर महीने औसतन साढ़े चार लाख रुपये कमाए थे।

हर्ष राजपूत YouTube पर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। उनके वीडियो में Bad Words का इस्तेमाल होता है जिसकी वजह से उन्हें चेतावनी देनी होती है कि कुछ लोगों को वीडियो पसंद नहीं आ सकता है। उनका सबसे पॉपुलर वीडियो को 2 करोड़ बार देखा गया है जो कि 10 मिनट का कॉमेडी है। उनके कुछ स्क्रिप्टेड वीडियो में ऐसी एक्टिंग होती है कि कुछ लोगों को घटना के सच होने का धोखा हो जाता है।

हर्ष के पिता बिहार पुलिस में होमगार्ड रहे हैं और उन्होंने पुलिस अधिकारियों के ड्राइवर के तौर पर काम किया है। हर्ष के मुताबिक उन्होंने दिल्ली में थिएटर में काम किया और फिर मुंबई पहुंच गए। वहां संघर्ष चल ही रहा था कि इसी दौरान कोरोना महामारी का प्रकोप आया और पूरे देश में लॉकडाउन लग गया जिससे उन्हें वापस अपने घर लौटना पड़ा।

लॉकडाउन के इसी खाली समय को हर्ष ने आपदा में अवसर जैसा इस्तेमाल किया, इसी दौरान ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। अपने वीडियोज में वे रिपोर्टर की भूमिका में होते हैं और ताजातरीन मुद्दों पर आधारित कॉमेडी करते हैं।

सोशल मीडिया की कमाई से हर्ष ने अपनी हर जरूरत और शौक पूरे किये हैं। हाल ही में हर्ष ने करीब 50 लाख रुपये कीमत की ऑडी A4 कार भी खरीदी है। उन्होंने बताया कि उनके घर की नीलामी होने वाली थी क्योंकि लोन नहीं चुकाया जा सका था। यूट्यूब की कमाई की वजह से वे अपने घर को नीलाम होने से भी बचा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

8 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

18 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

19 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

19 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

20 घंटे ago