Bihar

बंपर बहालीः बिहार में नियुक्त होंगे 19 हजार पुलिसकर्मी, डायल-112 सेवा में होगी तैनाती…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में डायल-112 यानी ईआरएसएस (इमर्जेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम) के दूसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है। इसमें 800 नये चारपहिया वाहनों के साथ ही 200 मोटरसाइकिलें भी खरीदी जायेंगी। यह पहला मौका है, जब बिहार पुलिस की ईआरएसएस में मोटरसाइकिलें भी शामिल की जा रही हैं। ताकि किसी घटना होने पर संकरी गलियों में भी आसानी से प्रवेश कर सके।

कई शहरों में ऐसी गलियां मौजूद हैं, जहां गाड़ी प्रवेश नहीं कर सकती है। साथ ही शहरों में जाम की स्थिति होने पर घटना स्थल तक जल्द पहुंचा जा सके। मोटरसाइकिल खरीदने से संबंधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा ईआरएसएस का संचालन सही तरीके से करने के लिए सिपाही से दारोगा तक के 19 हजार कर्मियों की बहाली की जायेगी। यह बहाली दो चरणों में होगी।

ईआरएसएस में बहाली से संबंधित प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद अब वित्त विभाग समेत अन्य विभागों से अंतिम रूप से मोहर लगने के बाद इससे संबंधित अधिसूचना राज्य सरकार जारी करेगी। इसके साथ ही बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इस वर्ष के अंत तक पुलिस महकमा में करीब 67 पदों पर बहाली होनी है, जिसमें सिपाही की संख्या सबसे ज्यादा है। इसकी शुरुआत ईआरएसएस में होने वाली बहाली से होने जा रहा है।

पुलिस महकमा नये वर्ष में अपनी क्षमता का विस्तार करने के साथ ही ईआरएसएस को सुदृढ़ करने पर खासतौर से ध्यान दे रही है। वर्तमान में डॉयल-112 में 400 गाड़ियां तैनात हैं। 800 नई गाड़ियां आने से इनकी संख्या बढ़कर 1200 हो जाएगी। तब पूरे राज्य में कोई घटना होने पर पुलिस 20 से 25 मिनट में पहुंच पाएगी।

डॉयल-112 में प्रति वाहन तीन सिपाही एक जमादार या दारोगा समेत चार कर्मी की आवश्यकता पड़ती है। तीन शिफ्ट में एक वाहन पर 12 कर्मियों की ड्यूटी रहती है। 800 नये वाहनों के आने पर नौ हजार 600 कर्मियों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा इसे संचालित करने के लिए चल रहे कमांड सेंटर पर अभी करीब 300 कर्मी कार्यरत हैं। 90-90 की संख्या में तीन शिफ्ट में इनकी ड्यूटी लगती है। इसमें कॉल टेकर से लेकर डिस्पैचर तक शामिल हैं। गाड़ियों की संख्या बढ़ने पर कंट्रोल सेंटर के भी कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इनकी संख्या 800 तक करने की योजना है। क्षमता बढ़ने पर इसके सॉफ्टवेयर को भी अपग्रेड किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago