Bihar

बिहार में युवा और महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा; बुजुर्ग मतदाता घटे, देखें लेटेस्ट आंकड़े

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 7 करोड़ 58 लाख 13 हजार 806 हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसके तहत प्रदेश में 5 लाख 85 हजार 116 नए मतदाता जुड़े हैं। निर्वाचन विभाग ने इसकी जानकारी साझा की है। इस दौरान 18 से 39 वर्षों के मतदाताओं की संख्या में ही बढ़ोतरी हुई है। 40 से ऊपर के मतदाताओँ की संख्या कम हुई है। सर्वाधिक बढ़ोतरी 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं में हुई है जबकि सर्वाधिक कमी 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग में हुई है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बिहार में 3 करोड़ 97 लाख 88 हजार 469 पुरुष मतदाता हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 60 लाख 22 हजार 919 हो गई है। इस अवधि में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या में अधिक वृद्धि दर्ज की गई। महिला वोटर्स की संख्या 1.06 लाख अधिक बढ़ी। इससे निर्वाचक सूची के लिंगानुपात में भी 3 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। अब लिंगानुपात 902 से बढ़कर 905 हो गया है।

प्रारूप प्रकाशन की तारीख के बाद निर्वाचक सूची में 8 लाख 89 हजार 438 नाम जोड़े गए। हालांकि इसी अवधि में 3 लाख 4 हजार 322 लोगों के नाम हटाए भी गए। लिहाजा निर्वाचक सूची में 5 लाख 85 हजार 116 की बढ़ोतरी हुई। इनमें पुरुष निर्वाचकों की संख्या में बढ़ोतरी 2 लाख 39 हजार 456 रही, जबकि महिला निर्वाचकों की संख्या 3 लाख 45 हजार 599 बढ़ी। यही नहीं, थर्ड जेंडर के निर्वाचकों की संख्या में बढ़ोतरी 61 रही। इनकी संख्या 2357 से बढ़कर 2418 हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के ताजपुर रोड स्थित होटल में एसी का कॉपर वायर काटते युवक को कर्मियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास एक…

3 घंटे ago

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार का जिक्र, INDIA गठबंधन छोड़ने पर क्या लिखा

Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…

10 घंटे ago

पीएम मोदी की वैशाली सभा में मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से लोग जुटेंगे; NDA की बड़ी तैयारी

बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

1 दिन ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

2 दिन ago