Samastipur

अब मरीजों को नहीं जाना होगा सेंट्रल अस्पताल, समस्तीपुर रेलवे अस्पताल में बना मॉडल ऑपरेशन थिएटर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसके लेकर अस्पताल के पुराने ऑपरेशन थियेटर के स्थान पर आधुनिक ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है। ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन डीआरएम आलोक अग्रवाल व महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अनुजा अग्रवाल ने किया। साथ ही अस्पताल परिसर में बेकार गंदे पड़े जमीन पर उसे नये स्वरूप में विकसित कर एक अच्छा बगीचा का निर्माण किया गया, जिसका भी उद्घाटन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में एडीआरएम जेके सिंह, वरीय डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ डी चौधरी, डॉ. एस के मिश्रा, डॉ. मनीष कुमार, आदि उपस्थित थे। बताया गया है कि इस ऑपरेशन थियेटर के शुरू होने से रेलवे के मरीजों को ऑपरेशन आदि के लिए सेंट्रल अस्पताल पटना नहीं जाना होगा। लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

नया ऑपरेशन थियेटर काफी बड़ा है। इसमें लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन की भी व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी। इससे एब्डोमेन से जुड़ा ऑपरेशन लैप्रोस्कोप से किया जाएगा। इसके साथ ही यूरोलॉजी ऑपरेशन भी मशीन के जरिए शुरू होगी। इसमें प्रोस्टेड, किडनी स्टोन आदि ऑपरेशन भी मशीन के जरिए होगी। रेलवे अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने से यहां के मरीजों को सेंट्रल अस्पताल नहीं जाना होगा। पूर्व में लोगों को इस ऑपरेशन के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल जाना पड़ता था। जिससे मरीजों को परेशानी का भी सामना करना होता था। अब लोगाें को घर के करीब यह सुविधा मिल सकेगी। जिससे मरीज व उनके परिजनों को राहत मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

4 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

4 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

10 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

14 घंटे ago