Bihar

बिहार में फिर जहरीली शराब का तांडव, अब सिवान में 3 लोगों की मौत और 7 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है. मामला सीवान का है. यहां पर संदिग्ध हालात में 10 लोग बीमार हो गए, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है. परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने के बाद सबकी तबीयत बिगड़ी थी. फिलहाल, जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा. एक मौत सीवान सदर अस्पताल लाते समय हुई है. वहीं दो अन्य लोगों ने पटना ले जाते समय दम तोड़ा है.

सीवान डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मृत तीनों लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों की पता चल सके, साथ ही कहा कि गांव में जाकर लोगों से अपील की गई है कि जो भी लोग अस्वस्थ हैं, वह इलाज कराएं. वहीं, बाकी बीमार 7 लोगों का सीवान के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

जानकारी के अनुसार, लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के बाला गांव और भोपतपुर गांव का यह मामला है. यहां पर जिला प्रशासन को कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीवान डीएम अमित कुमार पांडेय बीमार लोगों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने बीमार लोग और उनके परिजनों से मुलाकात की.

दस लोगों को गिरफ्तार कियाः डीएम

परिजनों ने शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने और मौत का आरोप लगाया है. डीएम अमित कुमार पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि लोगों की तबीयत कैसे बिगड़ी और मौत हुई है. गुप्त सूचना और अनुसंधान के क्रम में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि इससे पहले भी बिहार में जहरीली शराब पीने से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. बिहार में शराब पर बंदी है और इस वजह से शराब तस्करी और जहरीली शराब की तस्करी होती है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

2 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

2 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

10 घंटे ago