Bihar

बिहार के इस स्कूल में बनकर तैयार हुआ बिहार का पहला खगोल लैब, दूरबीन से सौरमंडल का दीदार करेंगे स्कूली बच्चे

सौरमंडल की बेसिक जानकारी बच्चों को देने के लिए पिछले कई महीने से तैयार हो रहा ‘विक्रमशिला खगोल लैब’ नववर्ष में स्कूल खुलने पर खुल गया. भागलपुर जिले के राजकीय बालिका इंटर स्कूल में तैयार खगोल लैब का उद्घाटन रविवार को हुआ. इसे स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड ने मॉडर्नाइजेशन ऑफ स्कूल प्रोजेक्ट के अंतर्गत तैयार किया है.

स्कूली बच्चों को खगोल लैब में अध्ययन करने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों का सान्निध्य प्राप्त होगा. छात्रों को सौरमंडल में होनेवाली खगोलीय घटनाओं की जानकारी मिलेगी. सेटेलाइट कैसे काम करता है और उसके काम से क्या लाभ मिलता है, इसकी भी जानकारी मिलेगी. दूरबीन से ग्रहों को देख सकेंगे. आसमान में चमकते तारों को अपनी छतों के ऊपर से बच्चे देखते तो हैं, उसे नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा.

बच्चों के लिए नया होगा अनुभव

अब तक सरकारी स्कूलों में प्रार्थना, पढ़ाई, टिफिन, खेलकूद ही बच्चों की रोजमर्रा में शामिल हैं. कुछ नयी गतिविधि से सरकारी स्कूल के बच्चे प्राय: दूर ही रहते हैं. लेकिन राजकीय बालिका इंटर स्कूल में खुल रहे खगोल लैब बच्चों को आश्चर्य में भर देगा. चांद-तारों को देख वे मचल उठेंगे. यह लैब उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा. यह सामान्य विषयों की पढ़ाई से पूरी तरह हट कर होगा, लेकिन पूरी लैबोरेट्री पढ़ाई को प्रायोगिक तरीके से करने का माध्यम होगी. उन्हें यह लैब उत्सुकता से भर देगा और यह उत्साह उनकी पढ़ाई में सार्थक साबित होगा.

दूसरे स्कूल के बच्चे भी ले सकेंगे लाभ

खगोल लैब का लाभ न सिर्फ राजकीय बालिका इंटर स्कूल की छात्राएं लेंगी, बल्कि दूसरे स्कूल के बच्चे भी इसका लाभ उठा सकेंगे. इसके लिए प्राचार्य की अनुमति आवश्यक होगी. स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार झा ने बताया कि फिलहाल भवन तैयार कर लिया गया है और उपकरण भरे जा रहे हैं. यह लैब बच्चों के लिए अनूठा होगा. सौरमंडल की जानकारी यहां पर मिलेगी.

बिहार का है यह पहला लैब

विक्रमशिला खगोल लैब बिहार का पहला है, जो भागलपुर के स्कूल में बना है. दरअसल स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड की ओर से भागलपुर शहर के पांच स्कूलों को सजाया-संवारा जा रहा है. उनमें राजकीय बालिका इंटर स्कूल भी शामिल है. कंपनी ने यहां पर खगोल लैब बनाने का निर्णय लिया था, जो बन कर तैयार है.

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

41 मिनट ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

56 मिनट ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

1 घंटा ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

2 घंटे ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

3 घंटे ago