Bihar

बिहार: अपहरण केस में बेटे को बचाने के लिए लावारिश लाश का अंतिम संस्कार कर लड़की वालों पर करा दी हत्या की FIR

बिहार के रोहतास में आरोपी बेटे को बचाने के लिए परिवार वालों ने एक और क्राइम कर दिया। बेटा नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गया। इधर, परिवार ने उसे बचाने के लिए दूसरी लाश को अपने बेटे का शव बताकर अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार ने लड़की के परिवार वालों पर बेटे की हत्या की FIR दर्ज करा दी।

अब दो साल बाद जब लड़का और लड़की पकड़े गए तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस के भी होश उड़ गए। युवक का नाम रविरंजन है। अपहरण के समय उसकी उम्र 16 साल की थी। अब वह 18 साल का है।

पहले समझिए मामला क्या है..

एसपी विनित कुमार ने बताया कि कोचस थाना इलाके में नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला 22 अक्टूबर 2021 को आया था। इस संबंध में लड़की मां ने लिखित आवेदन दिया था। इसमें बताया कि कोचस वार्ड नंबर 13 में रहने वाले बसंत राम के बेटे रविरंजन ने नाबालिग बेटी का अपहरण किया है। 28 अक्टूबर को रविरंजन पर अपहरण का मामला कोचस थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

कुएं से शव मिलता है, परिवार कहता है- बेटे का है

इधर, पुलिस मामले की जांच शुरू करती है। तभी 31 अक्टूबर 2022 को भानस ओपी के मझौली गांव में कुएं से शव मिलता है। इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया था। शव बरामदगी की सूचना के बाद रविरंजन के परिजन अस्पताल पहुंचे थे।

कोचस थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि परिवार ने लावारिस शव को रविरंजन का बताया। पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया था। परिजन की ओर से उस शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोचस थाना में लड़की के परिवार पर रविरंजन के हत्या की एफआईआर दर्ज करा दी।

इस मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए यूडी केस दर्ज हुआ था, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इधर, लड़की के परिवार ने पता कर लिया

लड़की के परिवार को पता था कि उन्होंने रविरंजन की हत्या नहीं की है। उन्होंने अपने स्तर पर सबूत जुटाने में लगी रही। उन्हें पता चला कि लड़का और उनकी बेटी साथ रह रहे हैं। परिवार को लड़के का नंबर मिल गया। उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी।

लड़का-लड़की के पुणे होने की मिली थी सूचना

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों के पुणे में है। अब लोकेशन के आधार पर दोनों के तलाश के लिए पुणे जा रही थी। इसी दौरान यह पता चला कि दोनों यूपी के पंडित दीन दयाल रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीआरपी के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि मामले में अगवा लड़की का न्यायालय में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago