Bihar

अपने बेटे की कसम खाएं नीतीश कि मुझे फोन नहीं किया था, उपेंद्र कुशवाहा का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला

गणतंत्र दिवस के अगले ही दिन शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा ने कई सियासी बम फोड़े। नीतीश कुमार ने का था कि उपेंद्र कुशवाहा जब चाहे JDU में आते हैं और जब चाहे चले जाते हैं। इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ‘नीतीश अपने बेटे की कसम खाएं और मैं भी अपने बेटे की कसम खाता हूं। क्या ये सच नहीं है कि नीतीश कुमार ने 2020 चुनाव के बाद मुझे खुद फोन करके बुलाया था। क्या ये सच नहीं है कि नतीजों से नीतीश बेहद हताश हो गए थे।’ उपेंद्र कुशवाहा ने इसके अलावा कई और सियासी बम भी फोड़े। उन्होंने कहा कि वो आगे ये भी बताएंगे कि कैसे नीतीश कुमार लोगों से हैंडिल हो रहे हैं, खुद कुछ नहीं कर पा रहे।

उपेंद्र कुशवाहा ने इस दौरान कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नीतीश बेहद हताश हो चुके थे। इसी हताशा में उन्होंने चुनाव के नतीजे आते ही उपेंद्र कुशवाहा को फोन किया। उपेंद्र कुशवाहा का दावा है कि अगर एक अणे मार्ग के उस दिन के कॉल रिकॉर्ड निकाले जाएं तो उनकी बात साबित हो जाएगी। नीतीश ने उन्हें खुद फोन करके बुलाया था।

हिस्से वाले ट्वीट पर भी बोले कुशवाहा

अपने हिस्से वाले ट्वीट पर भी कुशवाहा ने खूब बोला। उन्होंने कहा कि वो अपने हिस्से को छोड़ कर कहीं नहीं जाने वाले। हालांकि जब कुशवाहा से ये पूछा गया कि उनका पार्टी में कितना और कैसा हिस्सा है। तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में अलग से बात करके जरूर बताएंगे। उपेंद्र कुशवाहा से जब पूछा गया कि जब नीतीश और ललन सिंह उनसे नाराज है हैं तो वो पार्टी में कैसे रह पाएंगे। तब उन्होंने कहा कि जैसे हैं वैसे ही रहेंगे।

इसके बाद नीतीश कुमार से जब उपेंद्र कुशवाहा के बच्चे की कसम खाने वाली बात कही गई तो नीतीश थोड़े हैरान हुए। उन्होंने कहा कि ‘बताइए क्या कह रहा है, आप किसी से भी पूछ लीजिए।’ लेकिन नीतीश ने ये भी साफ कर दिया कि आज के बाद वो उपेंद्र कुशवाहा पर किसी बात का जवाब नहीं देंगे। नीतीश ने ये भी कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा उनसे बात करने आएंगे तो वो जरूर बात करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

17 घंटे ago