Bihar

बिहार: छपरा के बाल सुधार गृह में मर्डर, मामूली विवाद में बाल कैदियों ने होमगार्ड की चाकू मारकर की हत्या

छपरा रिमांड रूम के बाल कैदियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात सिपाही को चाकू घोंपकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कोप थाना क्षेत्र के मजलिसपुर निवासी चंद्रभूषण सिंह के रूप में हुई हैं। मृतक पर्यवेक्षक गृह में ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं मौत के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप का माहौल है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक सहित वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुच जांच कर रहे हैं। वहीं मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सहकर्मियों ने कहा- चिल्लाने की आवाज आई थी

घटना के बारे में जानकारी देते हुए सहकर्मियों ने बताया कि शनिवार की सुबह सभी लोग ड्यूटी पर तैनात थे। इसी क्रम में होम गार्ड के जवान चंद्रभूषण सिंह भी ड्यूटी पर तैनात थे। तभी पर्यवेक्षक गृह के अंदर कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। साथ में ड्यूटी करने वाले सहकर्मी जब पास पहुचे तो चंद्रभूषण सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरे पड़े थे, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया। जहां जांच उपरांत ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छत्रधारी बाजार स्थित मंडल कारा के दक्षिणी हिस्से में बाल सुधार गृह पर्यवेक्षक गृह है, जहां बाल कैदियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। बाल सुधार गृह में नाबालिग कैदी को रखा जाता है। सारण जिला सहित आसपास के 3 जिले के अपराध के दोषी नाबालिगों को छपरा स्थित पर्यवेक्षक गृह में रखा जाता है।

बाल सुधार गृह में कहां से आया चाकू?

छपरा के बाल सुधार गृह में हुए हत्याकांड ने सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बाल कैदियों के पास चाकू कहां से आया। बाल सुधार गृह में जारी तनाव की सूचना उच्च अधिकारियों को क्यों नहीं दी गई। बाल सुधार गृह में हउई इस घटना पर अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

11 मिनट ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

4 घंटे ago